The Lallantop

'पाकिस्तान में तलाक', इस नाचती-खेलती औरत ने हौव्वे की धज्जी उड़ा दी

इस पाकिस्तानी महिला का नाम है अजीमा इहसान. अजीमा तीन बच्चों की मां हैं. वो तलाकशुदा हैं. एक हफ्ते पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला. इसमें वो कोक स्टूडियो पाकिस्तान के ‘मगरून ला’ गाने पर खुशी से झूमती हुई डांस करती दिख रही हैं.

Advertisement
post-main-image
अजीमा तीन बच्चों की मां हैं. वो तलाकशुदा हैं. एक हफ्ते पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो डाला था. (फोटो- वीडियो स्क्रीनग्रैब/Insta)

तलाक. एक ऐसा शब्द जिससे समाज के लोग कटते हैं. तलाक की बात आ जाए, तो लोग बात करने से दूर भागते हैं. किसी शख्स ने तलाक लिया हो, तो उसे एंटी-सोशल की तरह देखा जाता है, खास तौर पर महिलाओं को. पर तलाक या सेपरेशन हर बार बुरा नहीं होता. मतलब बात केस टू केस और पर्सन टू पर्सन डिपेंड करती है. तलाक हर शख्स के लिए ट्रॉमा लेकर नहीं आता. कभी-कभी किसी से अलग होना हमें काफी कुछ सिखाता है. ऐसा ही कुछ हुआ एक पाकिस्तानी महिला के साथ. जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस पाकिस्तानी महिला का नाम है अजीमा इहसान. अजीमा तीन बच्चों की मां हैं. वो तलाकशुदा हैं. एक हफ्ते पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला. इसमें वो कोक स्टूडियो पाकिस्तान के ‘मगरून ला’ गाने पर खुशी से झूमती हुई डांस करती दिख रही हैं. वीडियो तो वायरल है ही, पर अजीमा ने कैप्शन में जो बातें लिखीं उन पर खूब चर्चा हो रही है.  

कैप्शन में इहसान ने पाकिस्तानी समाज में तलाक को लेकर गहरे कलंक की भावना के बारे में खुलकर बात की है. खास तौर पर महिलाओं के लिए उन्होंने जो लिखा उस पर गौर किया जाना चाहिए. अजीमा ने बताया कि कैसे तलाक को अक्सर एक आपदा के रूप में देखा जाता है. जिससे महिलाओं को न्याय, अकेलेपन और अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है. हालांकि, अजीमा के खुद के अनुभव ने इन अपेक्षाओं को झुठला दिया. भावनात्मक संघर्षों के बावजूद, उन्होंने पछतावे में जीने से अच्छा जीवन का जश्न मनाने का विकल्प चुना. अजीमा ने लिखा,

Advertisement

“तलाक दर्दनाक तो होता है, लेकिन एक बुरे रिलेशन में रहना आत्मा को घुटन देता है. विवाह को समाप्त करना एक नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है, न कि उसका अंत.”

उन्होंने आगे लिखा,

“विवाह का निर्माण प्यार और सम्मान पर होना चाहिए, कलंक के डर पर नहीं. मैंने बहुत सी पाकिस्तानी महिलाओं को सिर्फ़ उस ‘तलाकशुदा’ लेबल से बचने के लिए खुद का बलिदान करते देखा है. मैं उनसे कहती हूं कि आपकी खुशी मायने रखती है. सुख मायने रखता है. जीवन चलता रहता है. डरिए मत. तलाक के दो साल बाद, मैं इसका जीता जागता सबूत हूं. आप रो सकते हैं, ठीक हो सकते हैं, और फिर ऐसे नाच सकते हैं, जैसे कोई देख नहीं रहा हो.”

Advertisement

अंत में अजीमा ने लिखा,

“अपना कमाती हूं. अपना खाती हूं. अपने आप को संभालती हूं. अपने खुद के नखरे उठाती हूं. अपने आप की फेवरेट हूं. कोई मर्द की टेंशन नहीं. मेनु लोर की?”

अजीमा के इस वीडियो को एक हफ्ते में 24 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 70 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.

वीडियो: सोशल लिस्ट : 'IIT Baba' अभय सिंह के पास मिला गांजा, जयपुर पुलिस ने होटल में क्या पाया?

Advertisement