The Lallantop

चंदू बाबूलाल चौहान को पाक ने इंडिया भेज दिया

29 सितंबर को चंदू बाबूलाल LOC पार कर गए थे, और पाक आर्मी ने पकड़ लिया था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पाकिस्तान में बंद भारतीय जवान चंदू बाबूलाल चौहान भारत लौट आए हैं. पाकिस्तान ने ढाई बजे उन्हें भारत को सौंप दिया. भारत-पाकिस्तान के DGMO ने हॉटलाइन पर बात की थी, उसी बातचीत का ये नतीजा बताया गया है. पाकिस्तानी आर्मी के मुताबिक़ सद्भावना के तौर पर चंदू बाबूलाल चौहान को लौटाया जा रहा है. https://twitter.com/OfficialDGISPR/status/822720808661483520 पाकिस्तान की सेना ने जो बयान जारी किया है. उसमें दावा किया है कि चंदू बाबूलाल ने अपनी मर्जी से एलओसी क्रॉस की थी. वो अपने अफसरों के बिहेवियर से परेशां थे. लेकिन अब उन्हें इंडिया वापस लौटने के लिए पाकिस्तान ने राजी कर लिया. पता हो चंदू बाबूलाल चौहान 37 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान हैं. जो गलती से LOC क्रॉस कर गए और पाक आर्मी ने उन्हें पकड़ लिया. वैसे चंदू बाबूलाल उस कमांडो टीम का हिस्सा नहीं थे, जिन्होंने PoK में सर्जिकल स्ट्राइक की थी. जब उन्हें पकड़ा गया तो पाक की मीडिया ने ये हल्ला भी फैलाया था कि जब पाक आर्मी ने सर्जिकल स्ट्राइक की जवाबी फायरिंग में 8 भारतीय जवान मारे और एक को पकड़ लिया . 22 साल के चंदू बाबूलाल चौहान महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. पिता का नाम बाशन चौहान है. पाक आर्मी ने मानकोट के वेस्ट में झंडरूट इलाके से चौहान को पकड़ा था. और उन्हें निकयाल मिलिट्री हेडक्वॉर्टर में रखा था.  वो महाराष्ट्र के धुले जिले के वोरबीर गांव के रहनेवाले थे, उनके पकडे जाने की खबर सुन उनकी नानी की मौत भी हो गई थी.

पाकिस्तान ने माना, उसके कब्जे में हैं चंदू बाबूलाल चौहान

सस्पेंस: भारतीय जवान चंदू बाबूलाल को पाकिस्तान ने कब पकड़ा?

भारत ने माना, पाकिस्तान के पास है हमारा सैनिक चंदू बाबूलाल चौहान

Advertisement
Advertisement