आमिर हंजला की हत्या के आरोप में कट्टरपंथी हिंदू संगठन के 2 सदस्यों समेत 6 गिरफ्तार
भारत को घेरने की कोशिश में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अपनी भद्द पिटा ली
इमरान खान बांग्लादेश के वीडियो को UP का बताकर ट्वीट कर दिया.
Advertisement

जिस वीडियो को इमरान खान यूपी का बता रहे हैं वो बांग्लादेश का है.
पाकिस्तान अक्सर भारत के खिलाफ प्रोपागैंडा फैलाता रहता है. लेकिन इस बार तो हद ही हो गई. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं इमरान खान. 3 जनवरी को उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया. इसका कैप्शन दिया यूपी में मुस्लिमों के खिलाफ भारतीय पुलिस की बर्बरता. लेकिन जिस वीडियो को पाकिस्तान के पीएम यूपी का बता रहे हैं वो यूपी का है ही नहीं. बल्कि बांग्लादेश का है. क्या है वीडियो में वीडियो दो मिनट 20 सेकेंड का है. इसमें दिख रहा है कि पुलिसवाले लोगों को बुरी तरह से पीट रहे हैं. एक शख्स ज़मीन पर पड़ा हुआ है. गोली चलने की आवाज़ सुनाई दे रही है. पुलिस वाले लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं. गोली चलने की आवाज लगातार आती रहती है. पुलिसवाले फायरिंग कर रहे हैं. वीडियो में पुलिस की बर्बरता दिख रही है. इमरान खान ने इस वीडियो को यूपी का बताते हुए ट्वीट किया. और ये दिखाने की कोशिश की भारतीय पुलिस मुसलमानों के साथ किस तरह से पेश आ रही है.
CAA यानी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए. पुलिस को इन प्रदर्शनों ने निपटने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा, लेकिन पाकिस्तान इसके बहाने प्रोपागैंडा फैलाने की कोशिश कर रहा है. पीएम इमरान खान का ट्वीट प्रोपागैंडा ही है. क्योंकि उन्होंने जो वीडियो ट्वीट किया है वो इंडिया का है ही नहीं. वीडियो में दिख रही पुलिस बांग्लादेश की है. कई सारे भारतीय पत्रकारों ने बिना फैक्ट चेक के इस वीडियो को इंडिया का बताने के लिए पाकिस्तान के पीएम की आलोचना की है.
आमिर हंजला की हत्या के आरोप में कट्टरपंथी हिंदू संगठन के 2 सदस्यों समेत 6 गिरफ्तार
आमिर हंजला की हत्या के आरोप में कट्टरपंथी हिंदू संगठन के 2 सदस्यों समेत 6 गिरफ्तार
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















