The Lallantop

प्लेन में 'अल्लाह हो अकबर' चिल्लाकर डराया, जेल गया

पहले उसने केबिन में खाना फैलाकर बद्तमीजी शुरू की. फिर 'अल्लाह हो अकबर' के नारे लगाने लगा. एयरपोर्ट पर उतरा तो चिल्लाया 'बूम.'

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अजान का पहला शब्द होता है. अल्लाह हो अकबर. मुसलमान जब मक्का जाते हैं तब काबे में यही कहते हैं. प्रेयर के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नारा है. इसके धार्मिक मतलब होते हैं. धार्मिक इम्पोर्टेंस होती है. मानने वालों के लिए पवित्र टाइप चीज है. लेकिन देखिए इसका इस्तेमाल कैसे-कैसे होता है. मजाक बना लिया है लोगों ने. डराने के लिए इस्तेमाल होने लगा है.
अल्लाह हो अकबर को आतंकी इस्तेमाल करने लगे. अपनी बेवकूफाना लड़ाइयों को धर्म की लड़ाई दिखाने को.
और बाकी के लोग भी इस नारे के साथ ऐसा ही बिहेव करते हैं. शहराज सरवार नाम का एक आदमी. अमीरात एयरलाइंस के हवाई जहाज से दुबई से बर्मिंघम जा रहा था. रास्ते में 'अल्लाह हो अकबर' चिल्लाकर दूसरे लोगों को डराने लगा. इसके बाद उसको पकड़कर 10 हफ्ते के लिए जेल में डाल दिया. 347 लोग प्लेन में थे, वो लोग इसकी हरकतें देखकर डर गए, रोने लगे. पहले वो 'टेक ऑफ' के टाइम पर अपनी सीट बेल्ट नहीं लगा रहा था. उसके बाद उसने केबिन में खाना फैलाकर बदतमीजी शुरू कर दी. 'अल्लाह हो अकबर' के नारे लगाने लगा. फिर एयरपोर्ट पर उतरा तो चिल्लाया 'बूम.' शहराज की तरफ से पैरवी करते हुए बलबीर सिंह बोले कि दरअसल वो अपसेट था. वो अपनी दादी के अंतिम संस्कार के बाद लौट रहा था. उसी फेर में ये सब कर बैठा. खैर अभी कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया है. दस हफ्ते के लिए. ये कहकर कि दुनिया भर में जो चल रहा है. उसके बाद उसकी ये हरकत डराने वाली है. इसको अभी सजा देना जरुरी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement