पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हाईजैक हुई ट्रेन (Jaffar Express Hijack) को लेकर कई बातें अब भी स्पष्ट नहीं हो पाई हैं. 11 मार्च के बाद से अब तक ट्रेन में सवार लोगों और उनमें से बंधक बनाए गए लोगों की संख्या का भी ठीक-ठीक पता नहीं चला है. पाकिस्तानी सेना और हाईजैक करने वाली बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के दावे अलग-अलग हैं. जाफर एक्सप्रेस के बंधकों के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर भी नई जानकारी आई है.
पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक: रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हुआ? सरकार और BLA के दावे अलग-अलग
Pakistani सरकार का दावा है कि उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया है. Baluchistan Liberation Army का कहना है कि अब भी 150 से ज्यादा लोग बंधक हैं.


पाकिस्तानी सेना का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है और उनका दावा है कि सभी बंधकों को बचा लिया गया है. जबकि BLA का दावा इससे बिल्कुल अलग है. BLA के मुताबिक, 154 से ज्यादा लोग अब भी उनके बंधक हैं.
पाकिस्तानी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया है कि सेना ने 33 हमलावरों को मार गिराया. उन्होंने कहा:
एयरफोर्स, फ्रंटियर कोर और स्पेशल सर्विस ग्रुप के सहयोग से सेना ने बोलान में 33 हमलावरों को मार गिराया. सभी बंधकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. इस हादसे में 21 यात्रियों की मौत हो गई.
सेना के इस बयान के तुरंत बाद BLA ने भी एक दावा किया. उन्होंने कहा कि करीब 154 लोग अब भी बंधक हैं. BLA ने बताया कि ट्रेन में कुल 426 लोग थे, जिनमें 214 लोग पाकिस्तानी सेना के थे. BLA का दावा है कि ट्रेन पर कब्जा करने के 1 घंटे के भीतर उन्होंने 212 लोगों को रिहा कर दिया.
अब तक 40 सैन्यकर्मी और 60 बंधकों की जान चली गई है. BLA ने कुछ और भी दावे किए:
*पाक सेना ने बंधकों को बचाने के 16 प्रयास किए.
*63 पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए.
*154 लोग अब भी बंधक हैं.
ये भी पढ़ें: "घंटों तक चलीं गोलियां, महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा" BLA ने पाकिस्तान के ट्रेन हाईजैक का वीडियो जारी किया
इससे पहले BLA ने पाकिस्तानी सरकार को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि हाईजैक को 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं और पाक सेना के पास BLA की मांगों को पूरा करने के लिए कुछ ही घंटे बचे हैं. BLA ने कहा था:
बलूच राजनीतिक कैदियों, जबरन गायब किए गए लोगों और उनसे जुड़े एक्टिविस्टों की बिना शर्त रिहाई हो. नहीं तो बंधकों को मार दिया जाएगा.
शुरुआती जानकारी पाकिस्तान रेडियो ने दी थी, जिसमें दावा किया गया था कि 190 बंधकों को बचा लिया गया, 37 यात्री घायल हुए और 57 यात्रियों को रेस्क्यू के बाद क्वेटा लाया गया.
पाकिस्तानी रेलवे अधिकारियों ने दावा किया था कि ट्रेन में 440 यात्री सवार थे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की. हालांकि, पाकिस्तानी सरकार की ओर से BLA की मांगों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
वीडियो: दुनियादारी: BLA ने कैसे किया ट्रेन हाईजैक? पाकिस्तानी आर्मी के ऑपरेशन में क्या हुआ?












.webp?width=275)


.webp?width=120)

.webp?width=120)


