The Lallantop

म्यूनिख में आसिम मुनीर को आईकार्ड के लिए गेट पर रोका? वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Asim Munir In Munich Security Conference: पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जर्मनी के म्यूनिख शहर में आयोजित सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग में हिस्सा लेने गए थे. तभी ये घटना घटी.

Advertisement
post-main-image
आसिम मुनीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (X)

Munich Security Conference: म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने गए पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर जाते आसिम मुनीर के अफसरों से सिक्योरिटी गार्ड्स आईडी कार्ड ठीक से दिखाने को कह रहे हैं. हालांकि, म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस (MSC) जैसे हाई प्रोफाइल कार्यक्रमों में ऐसी सुरक्षा जांच आम बात है, लेकिन पाकिस्तान के सबसे ताकतवर सैन्य अधिकारी के साथ हुई इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जर्मनी के म्यूनिख शहर में आयोजित सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग में हिस्सा लेने गए थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग के वेन्यू गेट पर जैसे ही आसिम मुनीर पहुंचे, एक सुरक्षा अधिकारी ने देखा कि उनके साथ चल रहे अफसर का बैज साफ तरीके से दिखाई नहीं दे रहा है. सिक्योरिटी काउंसिल में हिस्सा लेने वाले हर व्यक्ति को एक बैज (बिल्ला) दिया जाता है, जो एक लैनयार्ड यानी डोरी में लगा होता है. इसे पूरे सम्मेलन के दौरान गले में लटकाए रहना होता है. 

वेन्यू में एंट्री के वक्त आसिम मुनीर के गले में यह बैज नहीं था बल्कि उनके साथ चल रहे एक दूसरे सैन्य अधिकारी के पास शायद उनका आईकार्ड था, जिसे वह गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स को दिखाते भी हैं. 

Advertisement

वायरल वीडियो में दिखता है कि आसिम मुनीर अपने दो अफसरों के साथ गेट से अंदर जा रहे हैं. उनके साथ के दो अफसरों में से एक हाथ में लिए फील्ड मार्शल के आईकार्ड को सिक्योरिटी गार्ड्स को दिखाते हैं. जिसके बाद मुनीर आगे बढ़ने लगते हैं. तभी एक महिला गार्ड उनके साथ मौजूद तीसरे अफसर से अपने बैज को दिखाते हुए उनके लैनयार्ड की ओर इशारा करते हुए कहती है, 

क्या आप इसे घुमा सकते हैं? 

हालांकि, वीडियो से यह पूरी तरह से साफ नहीं कि सिक्योरिटी गार्ड ने यह पाकिस्तानी जनरल के लिए कहा है या उनके साथ चल रहे अफसरों को लेकिन मुनीर के रुतबे को देखते हुए इस घटना के वीडियो ने तुरंत सोशल मीडिया के लोगों का ध्यान खींच लिया. कई लोग पाकिस्तानी फील्ड मार्शल को इस तरह गेट पर ‘रोके जाने’ पर हैरान हुए. कुछ लोगों ने इसका मजाक भी उड़ाया. कुछ लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंचों पर प्रोटोकॉल पद से ऊपर होता है और हर व्यक्ति को ऐसी सुरक्षा जांच से गुजरना होता है.

Advertisement

हालांकि वीडियो देखकर ये नहीं लगता है कि आसिम मुनीर को आई कार्ड दिखाने के लिए रोका गया है. बल्कि यह एक रेगुलर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की तरह लगा, जो शायद म्यूनिख सिक्योरिटी काउंसिल की सख्त पहरेदारी का हिस्सा है.

इस घटना के संबंध में पाकिस्तान के किसी अधिकारी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. 

वीडियो: T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के साथ हैंडशेक पर क्या कहा?

Advertisement