AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने अपने हालिया भाषण में कहा कि मुगलों से भारत के मुसलमानों का कोई रिश्ता नहीं है लेकिन ये बताओ कि मुगल बादशाहों की बीवियां कौन थीं.
"इनके पुरखे ब्राह्मण थे" - नरोत्तम मिश्रा और राकेश सिन्हा ने ओवैसी को भयानक जवाब दिया!
ओवैसी ने कहा था- मुगलों से भारत के मुसलमानों का कोई रिश्ता नहीं लेकिन मुगलों की बीवियां कौन थीं.


संघ के नेता और राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा,
‘अनेक मुसलमानों ने स्वीकार किया कि उनके पूर्वज हिंदू थे. ये मुगलों के संतान नहीं है. ये अरब से नहीं आए हैं. खुद ओवैसी हैदराबाद में कुछ पुरखों पहले ब्राहमण थे. कनवर्जन के बाद उनके पुरखों ने इस्लाम कबूल कर लिया. अपना इतिहास टटोलने के बाद उनको मुगलों की पत्नियों की बात करनी चाहिए.’
राकेश सिन्हा ने आगे कहा,
‘उन्होंने जब मुगलों को भारतीय मुसलमान से अलग कर दिया तो उन्हें खुद मस्जिद से जुड़े दावों को छोड़ देना चाहिए. उन्हें आगे आकर पहल करनी चाहिए कि अयोध्या काशी मथुरा में जो मस्जिद है वो मंदिर थे और ये मुगलों के कुकृत्य थे.’
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने भी असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर नाराजगी जताई है. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ओवैसी को मुस्लिमों का भस्मासुर बताया.
आजतक से बात करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा-
‘ओवैसी मुस्लिमों के भस्मासुर हैं. ओवैसी समाज के अंदर विद्वेष फैलाने की नापाक कोशिश लगातार करते रहते है. ओवैसी तो यह बताएं कि जब मुगलों से भारत के मुसलमानों का कोई रिश्ता नहीं है तो जब उनके स्मारकों पर कोई बात आती है तो ओवैसी को बेचैनी क्यों होती है. उन्होंने आज मातृशक्ति का अपमान किया है’.
नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा-
‘महिलाओं के सम्मान और अधिकार की बात करते कभी ओवैसी आपको नहीं मिलेंगे लेकिन जब भी मातृशक्ति के अपमान की बात आए, मातृभूमि के अपमान की बात आए ओवैसी बोलते मिलेंगे’
गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर जारी विवाद के बीच महाराष्ट्र के औरंगाबाद का दौरा किया था. उस वक्त उन्होंने औरंगजेब के मकबरे पर चादर और फूल चढ़ाए थे. इसे लेकर BJP ने ओवैसी और उद्धव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.
वीडियो- ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग के दावे पर अखिलेश यादव ने ये क्या कह दिया?





















