The Lallantop

सलमान खुर्शीद ने अभिनंदन पर क्रेडिट खाया, कुमार विश्वास ने मौज ले ली

फिर सलमान खुर्शीद सफाई देते फिर रहे हैं...

Advertisement
post-main-image
सलमान खुर्शीद और कुमार विश्वास
विंग कमांडर अभिनंदन भारत आए. लोगों ने अपने-अपने तरीकों से उनका स्वागत किया. कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने इस मामले को लेकर कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया कि सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए. लोगों ने सलमान को खूब खरी-खोटी सुनाई.
सलमान खुर्शीद ने ट्वीट किया था -
'विंग कमांडर अभिनंदन को बहुत-बहुत बधाई. आपने भारत की तरफ से दुश्मनों का सामना किया. संकट के वक्त में शानदार संतुलन और आत्‍मविश्‍वास दिखाया. हमें गर्व है कि वह वर्ष 2004 में एयरफोर्स में शामिल हुए और UPA के शासनकाल के दौरान कुशल फाइटर पायलट बने.'
स्क्रीनशॉट- Twitter/salman7khurshid
स्क्रीनशॉट- Twitter/salman7khurshid

इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें निशाना बनाते हुए हजारों ट्वीट किए. कुमार विश्वास ने भी उनके इस ट्वीट को लेकर मजाकिया लहजे में लिखा-
मैंने 2004 में मारुति जेन ख़रीदी थी! UPA का चारों टायरों की ओर से और सलमान साहब का मडगार्ड की ओर से आभार 😎🙏
स्क्रीनशॉट- Twitter.com/DrKumarVishwas
स्क्रीनशॉट- Twitter.com/DrKumarVishwas

बढ़ती किरकिरी के बाद सलमान ने सफाई देते हुए कहा है-
मैंने यह नहीं कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान हमला हुआ था, मैंने कहा था कि जिसने हमला किया वह हमारे कार्यकाल के दौरान वायु सेना में कमिशन था. मैंने सिर्फ सच कहा था. मैं कोई क्रेडिट नहीं ले रहा.
SalmanKhurshid



वीडियो- अभिनन्दन को IAF अधिकारियों तक पहुंचाने वाली इस महिला के बारे में जान लीजिए

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement