The Lallantop

खेत में बूढ़े किसान की फोटो खींच रहा था लड़का, उसने मूंछों पर ताव देकर 'जवानी' दिखा दी!

किसान की सादगी भा गई

Advertisement
post-main-image
फोटो क्रेडिट- सुतेज सिंह पन्नू

सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ एक वीडियो (Social Media Viral Videos) ऐसे दिख जाते हैं जिन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. इसमें एक बुजुर्ग किसान खेत में काम कर रहा होता है. वहां एक फोटोग्राफर आता है और पूछता है कि क्या एक फोटो ले सकता हूं? इस पर बुजुर्ग कहता है कि क्यों नहीं. जैसे ही वो फोटो लेने लगता है, बुजुर्ग ने ऐसा काम किया जो वायरल (This Video Of A Punjab Farmer Posing For A Photographer Will Make You Smile) हो रहा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फोटो खिंचवाने से पहले बुजुर्ग किसान अपनी मूंछों को ताव देता है. इसके बाद स्माइल के साथ फोटो खिंचवाता है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वीडियो सुतेज सिंह पन्नू नाम के फोटोग्राफर ने शेयर किया है. साथ में लिखा कि जिस तरह से आप खुद को बाहर के लोगों को दिखाना चाहते हैं, उस जिंदगी को अपने दिमाग में बना लीजिए. जिंदगी जादुई है और आप इसके जादुगर हैं.' इस पोस्ट को लाखों लोगों ने पसंद किया है और वीडियो भी लाखों बार देखा जा चुका है. देखें वायरल पोस्ट...

Advertisement

वीडियो पर लोग अलग-अलग रिएक्ट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि जिंदगी इसी अंदाज में जीनी चाहिए. लोग बुजुर्ग की इस जिंदादिली पर दिल हार गए हैं. वीडियो देख लोग इमोशनल हुए जा रहे हैं. हर कोई यही कह रहा है कि पहले की पीढ़ियों के लोग बाहर और अंदर से खुश रहते थे. आजकल के लोग नहीं रहते हैं. लोगों ने इस मामले पर अलग-अलग कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे वीडियो पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

सौरव जोशी व्लॉग में माफ़ी मांग बोले- ग़लतफ़हमी हुई, मेरा वो मतलब नहीं था!

Advertisement
Advertisement