दिल्ली की हवा हर दिन के साथ और जहरीली होती जा रही है. वायु प्रदूषण पूरे दिल्ली-NCR में डेरा डाल चुका है. ऐसे में दिल्ली सरकार को इससे निपटने के लिए Odd-Even फॉर्मूला पर वापस आना पड़ा है (Odd-Even in New Delhi). उसने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए ये फैसला लिया है. 13 नवंबर से देश की राजधानी में Odd-Even फॉर्मूला लागू किया जाएगा. साथ ही सरकार ने 10वीं और 12वीं क्लास को छोड़कर सभी क्लासों को बंद रखने का आदेश भी दिया है.
दिल्ली में Odd-Even फॉर्मूला कब से लागू? सरकार ने स्कूल-कॉलेज पर भी लिया बड़ा फैसला
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में अब किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं होगा. उनके मुताबिक फॉर्मूला लागू करने के एक हफ्ते बाद सरकार इस पर समीक्षा करेगी.


दिल्ली सरकार के आदेश के मुताबिक 13 से 20 नवंबर के बीच राजधानी में BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों पर भी प्रतिबंध रहेगा. सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में अब किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं होगा. राय के मुताबिक फॉर्मूला लागू करने के एक हफ्ते बाद सरकार इस पर समीक्षा करेगी.
दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में 30 अक्टूबर से प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी जा रही है. उन्होंने कहा,
"वैज्ञानिकों के रिसर्च के अनुसार हवा की गति बहुत कम दर्ज की जा रही है. साथ ही तापमान भी कम हो रहा है. ऐसे हालात में दिल्ली में कई लोग ये सवाल उठा रहे हैं और टीवी चैनलों पर भी रिपोर्ट्स दिखाई जा रही है कि दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर कुछ नहीं हो रहा है और सब बर्बाद हो गया. हम बताना चाहते है कि दिल्ली में समर और विंटर एक्शन प्लान के जरिए 365 दिन काम हो रहा है."
मंत्री गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने EV पॉलिसी, इलेक्ट्रिक बस, ग्रीन बेल्ट बढ़ाना, 24 घंटे बिजली सप्लाई पर काम किया है. दिल्ली में दीर्घकालिक योजनाओं के तहत इस साल 365 में से 206 दिन तक हवा साफ थी. यानी दीर्घकालिक कामों का असर दिखने लगा है. 30 अक्टूबर के बाद से लगातार हवा का स्तर डाउन है, जिस वजह से AQI बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि आज सीएम केजरीवाल ने इस मुद्दे पर विभागों की बैठक ली और जो कदम अब तक उठाए गए उसकी रिपोर्ट सीएम को आज सौंपी गई है.
सेंट्रल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 6 नवंबर को AQI 400 के पार दर्ज किया गया है. आरके पुरम इलाके में ये 466, आईटीओ में 402 और मोती बाग में ये 488 रिकॉर्ड किया गया है.
(ये भी पढ़ें: पंजाब ने 8 दिन में ही कर दी दिल्ली की हवा जहरीली, पराली जलाने के आंकड़े होश उड़ा देंगे!)
वीडियो: सेहत: वायु प्रदूषण बढ़ने से अस्थमा, एलर्जी शुरू? इस बार ये टिप्स आपको बचाएंगी






















