The Lallantop

ईरान युद्ध के बीच किम जोंग उन ने जापान की ओर मिसाइलें क्यों दागीं? वो भी एक नहीं 10

North Korea ने जापान सागर की तरफ करीब दस बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं. नॉर्थ कोरिया ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब साउथ कोरिया और अमेरिका संयुक्त रुप से युद्ध अभ्यास कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
नॉर्थ कोरिया ने जापान सागर की तरफ करीब दस बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं. (सांकेतिक फोटो: आजतक)

वेस्ट एशिया में इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष जारी है. इस बीच जंग का एक और मोर्चा खुलता नजर आ रहा है. शनिवार, 14 मार्च को किम जोंग उन के नेतृत्व वाले नॉर्थ कोरिया ने जापान सागर की तरफ करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. जापान और साउथ कोरिया ने इसकी पुष्टि भी की है. नॉर्थ कोरिया ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब साउथ कोरिया और अमेरिका संयुक्त रुप से युद्ध अभ्यास कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, इन मिसाइलों को प्योंगयांग के पास सुनान इलाके से डिटेक्ट किया गया. ये पूर्वी सागर की ओर बढ़ रही थीं. साउथ कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने इस घटना की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने मिसाइल या उसकी मारक क्षमता के बारे में तुरंत कोई और जानकारी नहीं दी. इसके तुरंत बाद जापान ने भी लॉन्च की पुष्टि कर दी. जापान के कोस्टगार्ड ने कहा कि नॉर्थ कोरिया से लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर करीब 1:30 बजे एक बैलिस्टिक मिसाइल फायर की गई थी. 

अधिकारियों का मानना है कि मिसाइल जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) के बाहर पानी में गिरी. साउथ कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि सेना ने निगरानी बढ़ा दी है और आने वाले मिसाइल हमलों के लिए हाई अलर्ट पर है. अधिकारी अमेरिका और जापान के साथ भी जानकारी साझा कर रहे हैं. ये मिसाइल लॉन्च उस समय हुए हैं जब अमेरिका और साउथ कोरिया मिलकर अपना सालाना सैन्य अभ्यास कर रहे हैं, जिनमें हजारों सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. 

Advertisement

नॉर्थ कोरिया लंबे समय से ऐसी एक्सरसाइज को 'हमले की तैयारी' बताता रहा है और अक्सर इसके जवाब में अपने सैन्य अभ्यास करता है. हाल के सालों में नॉर्थ कोरिया ने मित्र देशों की ड्रिल के दौरान मिसाइल और आर्टिलरी लॉन्च किए हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच किम जोंग उन बेटी के साथ हथियार फैक्ट्री पहुंचे, फिर- ठाय-ठाय-ठाय!

इस हफ्ते की शुरुआत में नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग ने इन सैन्य अभ्यासों की आलोचना की और चेतावनी दी कि देश की सिक्योरिटी के लिए कोई भी चुनौती ‘बहुत बुरे नतीजे’ लाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि ये ड्रिल ऐसे समय में हो रही हैं जब ग्लोबल सिक्योरिटी खराब हो रही है और अलग-अलग इलाकों में संघर्ष तेजी से फैल रहे हैं.

Advertisement

वीडियो: दुनियादारी: नॉर्थ कोरिया में 24 बरस बाद क्या होने वाला है, पुतिन का इरादा क्या है?

Advertisement