अगस्त, 2019 से LPG करीब 140 रुपए प्रति सिलिंडर तक महंगी हो चुकी है.दिल्ली में इसकी कीमत 19 रुपए, मुंबई में 19.50 रुपए, कोलकाता में 21.50 रुपए और चेन्नई में 20 रुपए बढ़ी है. #19 किलो वाला सिलिंडर 33 रुपये तक महंगा वहीं, 19 किलो वाले सिलिंडर की कीमत भी बढ़ी है. इसमें करीब 33 रुपए तक का इजाफा हुआ है. 1 जनवरी से इस सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1241 रुपए, कोलकाता में 1308.50 रुपए, मुंबई में 1190 रुपए और चेन्नई में 1363 रुपए है. #रेलवे ने कितना किराया बढ़ाया है नॉन-सब अर्बन इलाकों में, नॉन-एसी गाड़ियों के सेकंड क्लास, स्लीपर और फ़र्स्ट क्लास के किराए में बदलाव हुआ है. हर एक किलोमीटर के सफर पर 1 पैसे का किराया बढ़ा है. मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों के किराए में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है. एसी वाली गाड़ियों के किराए में प्रति किलोमीटर चार पैसे बढ़ाए गए हैं.
यूट्यूब पर हिट होने के लिए ट्रेन के सामने सिलेंडर रखकर वीडियोज़ बनाए, पुलिस ने पकड़ लिया
























