The Lallantop

नोएडा में कंझावला जैसी घटना, कार ने स्विगी वाले को 1 किमी तक घसीट के मार दिया

कार ने कौशल को पीछे से टक्कर मारी फिर घसीट कर ले गई

Advertisement
post-main-image
मृतक कौशल (दाएं)- (फोटो- ट्विटर)

दिल्ली के कंझावला कांड (Delhi Girl Accident) की रात नोएडा (Noida) में भी एक वैसा ही हादसा हुआ था. नोएडा में एक कार की टक्कर से स्विगी के डिलीवरी बॉय (Noida Swiggy agent accident) की मौत हो गई थी. टक्कर के बाद कार चालक ने डिलीवरी बॉय को लगभग 1 किलोमीटर तक घसीटा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक से जुड़े भूपेंद्र चौधरी की रिपोर्ट केे अनुसार 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दरमियानी रात में कौशल यादव नाम के डिलीवरी बॉय को एक कार ने टक्कर मारी थी. कौशल मैनपुरी का रहने वाला था. ये घटना रात के करीब एक बजे हुई थी. नोएडा के फेज 1 थाने के अंतर्गत 14ए फ्लाईओवर पर एक कार ने कौशल की बाइक को टक्कर मारी थी. टक्कर मारने के बाद कार चालक ने फ्लाईओवर से लेकर शनि मंदिर तक लगभग 1 किलोमीटर डिलीवरी बॉय को घसीटा था. इसके बाद कार चालक फरार हो गया.

Advertisement

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार ने 1 किलोमीटर तक कौशल को घसीटा था. रात के 1 बजे जब कौशल के भाई अमित ने उन्हें कॉल किया तो वहां पर मौजूद एक कैब ड्राईवर ने फोन उठा कर उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया. जिसके बाद अमित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने बताया कि वो इलाके के CCTV कैमरों की जांच कर रहे हैं.

ग्रेटर नोएडा में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भी 31 दिसंबर की रात को तीन छात्राओं को एक कार ने टक्कर मारी थी. आज तक की रिपोर्ट के अनुसार बाजार से सामान ला रही तीन छात्राओं को एक सेंट्रो कार ने टक्कर मारी थी. कार में तीन युवक सवार थे. तीनों युवक शराब के नशे में थे. तीनों मौके से फरार हो गए थे. इस घटना में बिहार की रहने वाली एक छात्रा स्वाति सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं.  

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार ब्रेन हेमरेज होने कारण स्वाति कोमा में चली गई थीं. उसके दाहिने पैर में पांच फ्रैक्चर भी आए हैं. घायल लड़कियों ने बताया कि उनको एक सेंट्रो कार ने पीछे से बहुत तेज टक्कर मारी थी. 

Advertisement

वीडियो: दिल्ली केस अपडेट: बीजेपी नेता समेत पांचों आरोपी उस रात क्या-क्या कर रहे थे?

Advertisement