The Lallantop

नोएडा में बना एक करोड़ का यू-टर्न, लोग बोले- 'सोना लगवाया है क्या'

एक यू-टर्न तो डेढ़ करोड़ का बना है.

Advertisement
post-main-image
नौएडा के यू-टर्न (Courtesy: Twitter)

1 अप्रैल की सुबह नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि नोएडा सेक्टर 67-70 की सड़क पर एक नया यू-टर्न बनाया गया है. इससे गाड़ियों को कम स्टॉप्स लेने होंगे ट्रैफिक जैम भी कम होगा. इससे नोएडा वासियों का वक्त बचेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पर इस ट्वीट में एक बात ऐसी लिखी थी, जिसपर सबके कान खड़े हो गए. रितु ने बताया कि इस यूटर्न को बनाने में 99.71 लाख रुपये खर्च हुए हैं. बताइए! एक करोड़ का स्पीड ब्रेकर. इसके बाद ट्विटर की जनता की स्पीड बढ़ गई. कई सारे ट्वीट्स आए. एक यूज़र ने लिखा -

क्या बनाया गया है? क्या आप इसका कॉस्ट ऑडिट दे सकते हैं?

Advertisement

दूसरे यूज़र ने मज़े लिए और कहा, अमृतकाल चल रहा है, और इतना सस्ता किसने बना दिया.

एक भाई तो योगी जी को खींच लाए. उन्होंने योगी आदित्यानाथ को टैग करते हुए ट्वीट किया.

Advertisement

एक और यूज़र ने लिखा -

99.71 लाख का यू-टर्न?

यू-टर्न में गोल्ड लगाया है या करप्शन है?  

एक और यूज़र ने लिखा -

एक यू-टर्न बनाने पर एक करोड़ रुपये कैसे खर्च हो सकते हैं?

आप नेता नरेश बाल्यान ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया.

एक और यूज़र ने लिखा -

यूपी ब्यूरोक्रैट्स का डिज़नीलैंड बन गया है.

# इससे भी महंगा यूटर्न

जी हां, इससे भी महंगा यूटर्न बना है. और ये कायाकल्प भी नोएडा की मायानगरी में ही हुआ है. ग्रेटर नोएडा इंडसट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 3 फरवरी को ट्वीट कर बताया था कि सूरजपुर-कासना रोड पर एक यूटर्न बनवाया गया. ग्रेनो प्राधिकरण ने बताया कि इस यू टर्न के निर्माण से सुचारू ट्राफिक फ्लो सुनिश्चित हुआ है. इस प्रोजेक्ट में 1.5 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. यानी नोएडा सेर, तो ग्रेनो सवासेर.

इसपर एक यूज़र ने लिखा -

दूसरे ने मज़े लेते हुए लिखा कि ये तो सस्ता बन गया. यूज़र ने लिखा -

सोशल मीडिया पर लोग इसी तरह के तंज कसते हुए नोएडा प्राधिकरण पर निशाना साधते हैं.

 

वीडियो: पाकिस्तान में इस बार आर या पार की लड़ाई लड़ने उतरा हिंदू समुदाय, कराची की सड़क को जाम किया

Advertisement