मीडिया ने फैक्ट्स को सही तरह नहीं रखा. जिससे चंडीगढ़ की इमेज निगेटिव तरीके से पेश हुई है. हम चंडीगढ़ की नाइट लाइफ के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन पब और रेस्त्रां भी ध्यान रखें कि वो लड़कियों के पोस्टर और ऐड लगा कर उन्हें गलत तरह से पेश ना करें. और ये सिर्फ एक पॉलिसी है, ना कि कोई कानून. जिसमें लड़कियों की स्कर्ट बैन करने के बारे में कहीं नहीं लिखा.https://www.youtube.com/watch?v=w6OZ0eeSazY सौ: HT Punjab इस पॉलिसी के मुताबिक शहर के डिस्को रात 12 बजे बंद कर दिए जाएंगे. जो पहले 2 बजे बंद हुआ करते थे. हालांकि इस पर भी डिसकशन जारी है. आज चंडीगढ़ ट्रिब्यून में छपी खबर के मुताबिक इनकी टाइमिंग्स बढ़ाई जा सकती हैं. जो वीक डे में रात 1 बजे तक और वीकएंड पर 2 बजे तक हो सकता है. राहत है, अब सब चंडीगढ़ जैसा ही लग रहा है.
चंडीगढ़ में स्कर्ट बैन की खबर झूठी थी, मैं खुश हूं
अब चंडीगढ़, चंडीगढ़ जैसा लग रहा है
Advertisement

फोटो - thelallantop
कल मैं परेशान था. परेशानी पैदा की टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर ने. खबर थी कि चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन ने शहर के डिस्को में लड़कियो की स्कर्ट बैन कर दी थी. परेशानी मेरे आर्टिकल में बदली. लगा कि मेरे शहर में ऐसी फालतू चीज़ें कब से होने लगी. लेकिन आज सुकून है. और खुशी भी. चंडीगढ़ के होम सैक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने इस इशू पर एक प्रेस कांफ्रैंस की. और साफ किया कि मिनी स्कर्ट्स पर किसी तरह का बैन नहीं लगाया है. उन्होंने कहा:
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement











.webp?width=275)




.webp?width=120)

.webp?width=120)



