The Lallantop

दीपिका के नाइकी वाले वीडियो का जवाब रोंगटे खड़े कर देगा

पिछला वीडियो ऊर्जाभरा, पॉजिटिव था लेकिन ये वाला और जोरदार है. इसमें जो स्टार हैं उन्हें सैल्यूट.

Advertisement
post-main-image
मूल वीडियो में दीपिका पादुकोण.
एक तरफ महंगे जूतों में दौड़ती लड़कियां. दूसरी तरफ नंगे पांव रूखी जमीन पर सुबह सुबह काम के चक्कर में चलती औरतें. एक तरफ एक्सरसाइज करती औरतें, दूसरी तरफ हैंडपंप चलाकर पानी भरती औरतें. एक तरफ बास्केटबॉल खेलती लड़कियां, दूसरी ओर ईंटा-गारा ढोती औरतें. ये है नाइकी के दीपिका पादुकोण स्टारर डिंग-डा-डा-डिंग वाले ऐड का नया वर्जन. देखिए, रोंगटे खड़े हो जाएंगे: https://www.youtube.com/watch?v=nucDGfBcK-k नाइकी की पंचलाइन है, जस्ट डू इट. लेकिन एपिक स्पिरिचुअल नाम के इस यूट्यूब चैनल ने इसका जो वर्जन बनाया है, उसकी पंचलाइन है 'बीन डूइंग इट.' यानी जिस शारीरिक मेहनत और 'वर्कआउट' को नाइकी का ऐड प्रमोट कर रहा है, वो ये ग्रामीण औरतें सदियों से करती आ रही हैं. इन औरतों और हमारी एथलीटों में बस फर्क इतना है कि एथलीटों के साथ 'सफलता' नाम का शब्द जुड़ा हुआ है. उनके पास ग्लैमर है, नाम है. उन्हें खुद पर गर्व है. लेकिन ये ग्रामीण औरतें दिनभर शारीरिक मेहनत करती हैं. सामान ढोती हैं. किलोमीटर दूर से पानी भरकर लाती हैं. खेतों पर जाती हैं. मजदूरी करती हैं. और पूरा जीवन गुमनामी में गुजार देती हैं. इनके काम से न कोई ग्लैमर जुड़ा है, न गर्व. ये इनके लिए उतना ही नॉर्मल हो गया है, जैसे खाना या सांस लेना. जहां एक और शहरी लड़कियां गाड़ियों पर पांव रखकर बढ़ती चली जाती हैं, मानो शहरों पर कब्ज़ा कर लेंगी, दूसरी और ये ग्रामीण औरतें खेतों में नई फसल के बीज बो रही हैं. मानो ये ग्रामीण औरतें परदे के पीछे से काम कर रही हों. हम ये भी देखते हैं कि ये औरतें बेटियों को तैयार कर स्कूल ले जा रही हैं. शायद ये वही औरतें हैं जो इन एथलीटों की माएं होती हैं. इन्हें पालती हैं, खिलाती हैं. बनाती हैं. उसके बाद भी ये औरतें खुश रहती हैं. हंसती-गाती हैं. एक दूसरे से बतियाती हैं. नाचती-झूमती हैं. नंगे पांव. इनसे हम न जाने कितना कुछ सीख सकते हैं. मूल एड जिसमें दीपिका थीं उसे यहां देख सकते हैंः https://www.youtube.com/watch?v=1UvPZ8fD4B8
Also read: दीपिका पादुकोण बता रही हैं, डिप्रेशन हो जाए तो क्या करें

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement