The Lallantop

बेंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी की जानकारी देने पर 10 लाख रुपये मिलेंगे, NIA ने संदिग्ध की तस्वीर जारी की

NIA ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. बीती एक मार्च को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में कम से कम 10 लोग घायल हुए थे.

Advertisement
post-main-image
NIA ने रामेश्वरम कैफे में क्राइम सीन को रीक्रिएट किया. (फोटो- इंडिया टुडे)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में IED ब्लास्ट के आरोपी की पहचान के लिए इनाम की घोषणा की है. NIA ने आरोपी शख्स की एक तस्वीर सीसीटीवी फुटेज से निकालकर जारी की है. NIA ने हमलावर की जानकारी देने पर 10 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है. NIA ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. बीती एक मार्च को कैफे ब्लास्ट में कम से कम 10 लोग घायल हुए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बेंगलुरु पुलिस ने इस धमाके के बाद गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (UAPA) और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था. हालांकि गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद NIA ने जांच अपने हाथों में लिया. 5 मार्च को एनआईए की टीम जांच के लिए रामेश्वरम कैफे पहुंची थी. साथ ही आईजीपी संतोष रस्तोगी के नेतृत्व में पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट भी किया गया.

NIA देश की प्रमुख आतंक रोधी जांच एजेंसी है. जानकारी देने के लिए एजेंसी ने दो मोबाइल नंबर और ईमेल भी शेयर किया है.

Advertisement

इधर, IED ब्लास्ट मामले में कर्नाटक की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की जांच भी जारी है. टीम ने अब तक पांच संदिग्धों से पूछताछ की है. सभी को बाद में रिहा कर दिया गया. इसके अलावा, सीसीबी के अधिकारियों ने एसपी रोड पर कई दुकानों से सीसीटीवी फुटेज निकाला है.

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में पहचान छिपाकर घुसा था आरोपी, कैसे किया गया ब्लास्ट? 

Advertisement

घटना वाले दिन 1 मार्च को एक अंजान शख्स को कैफे में बैग छोड़कर जाते देखा गया था. जिसके बाद ये विस्फोट हुआ. आरोपी की उम्र करीब 28 से 30 साल बताई गई है. बस से उतरने के बाद कैफे में घुसकर आरोपी ने कूपन लिया था और रवा इडली ऑर्डर किया. लेकिन खाया नहीं, बैग रखा और चला गया. इसके थोड़ी देर बाद भयंकर ब्लास्ट हुआ. पूरी घटना कैफे में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी.

वीडियो: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट, तेजस्वी सूर्या का ट्वीट- 'एक कस्टमर के छोड़े बैग से हुआ धमाका'

Advertisement