The Lallantop

अतीक अहमद की हत्या पर मानवाधिकार आयोग ने यूपी पुलिस को नोटिस जारी कर क्या कह दिया?

पुलिस के बीच घुसकर हमलावरों ने की थी अतीक और अशरफ की हत्या.

Advertisement
post-main-image
अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हो गई थी (फाइल फोटो: PTI)

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने यूपी पुलिस को नोटिस जारी किया है. NHRC ने चार हफ्ते के अंदर हत्याकांड से जुड़ी डिटेल रिपोर्ट मांगी है. NHRC ने यूपी पुलिस महानिदेशक और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजा है. मंगलवार, 18 अप्रैल को NHRC की ओर से जारी प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अतीक की हत्या पर सरकार को NHRC का नोटिस

प्रेस रिलीज के मुताबिक पुलिस से अतीक और अशरफ की मौत के सभी पहलुओं को शामिल करते हुए डिटेल रिपोर्ट मांगी गई है. इसमें समय और जगह सहित गिरफ्तारी/हिरासत में लिए जाने का कारण बताने को कहा गया है. अतीक और अशरफ के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत और FIR की कॉपी मांगी गई है. ये भी पूछा गया है कि अतीक और अशरफ की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिवार/रिश्तेदारों को दी गई थी या नहीं.

नोटिस में अतीक और अशरफ के मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट की कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. साथ में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की टाइप की हुई कॉपी भी मांगी गई, जिसमें अतीक और अशरफ के शरीर पर लगी चोटों की डिटेल दी गई हो. पोस्टमॉर्टम का वीडियो कैसेट/सीडी भी मुहैया कराने को कहा गया है. इसके अलावा यूपी पुलिस से मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट सहित अन्य सभी जानकारियां देने का निर्देश है.

Advertisement
पुलिस के सामने हुई थी हत्या

उमेश पाल की हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिए अतीक अहमद को गुजरात और अशरफ को बरेली की जेल से प्रयागराज लाया गया था. इस मामले में कोर्ट ने दोनों को पुलिस रिमांड में भेजा था. लेकिन बीती 15 अप्रैल को अतीक अहमद और अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिस वक्त अतीक अहमद और अशरफ पर हमला हुआ, उस वक्त पुलिसकर्मी दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर आए थे. इस दौरान मीडियाकर्मी अतीक और अशरफ की बाइट लेने की कोशिश कर रहे थे. तभी तीन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी. 18 राउंड फायरिंग के बाद तीनों हमलावरों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था.

ये भी पढ़ें- अतीक-अशरफ मर्डर के बाद CM योगी पहली बार बोले- 'माफिया अब डरा नहीं सकता... '

वीडियो: अतीक और अशरफ की आख़िरी मेडिकल रिपोर्ट लल्लनटॉप के हाथ लगी, सारी स्थिति क्लीयर हो गई!

Advertisement

Advertisement