अतीक-अशरफ मर्डर के बाद CM योगी पहली बार बोले- 'माफिया अब डरा नहीं सकता... '
योगी आदित्यनाथ इशारों-इशारों में बड़ी बात बोल गए...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अतीक और अशरफ अहमद के मर्डर के बाद पहला बयान आया है (Yogi adityanath first speech after atiq ahemed murder). लखनऊ में मंगलवार, 18 अप्रैल को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूपी में अब कानून का राज है. कोई माफिया किसी को डरा नहीं सकता. साथ ही उनका कहना था कि यूपी में अब दंगे नहीं होते.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा,
मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गयाअतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अतीक अहमद की हत्या के मामले पर जांच से संबंधित याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है. मामले की सुनवाई होगी 24 अप्रैल को.
दरअसल, अतीक और अशरफ की हत्या के बाद मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी की ओर से याचिका दायर की गई थी. इस पर वकील विशाल ने कहा था,
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी याचिका दायर की है. अमिताभ ठाकुर ने कहा है,
अमिताभ ठाकुर ने मांग करते हुए कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट की निगरानी में ही की जा सकती है.
अतीक और अशरफ की हत्या के मामले में कई बातें सामने आई थीं. 15 अप्रैल की रात मीडिया से बातचीत के दौरान मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे तीन आरोपियों ने अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हमलावरों - लवलेश तिवारी, मोहित उर्फ सनी, और अरुण मौर्य - ने मौके पर ही सरेंडर कर दिया था.
वीडियो: अतीक अहमद मर्डर पर मायावती ने योगी सरकार से क्या सवाल कर दिया?

.webp?width=60)

