The Lallantop

गुना गैंगरेप: आरोपी रो-रोकर खुद को बेगुनाह बता रहे थे, अब कार में बना वीडियो सामने आया

आरोपियों ने पहले वीडियो बनाकर क्या दावे किए थे?

Advertisement
post-main-image
गुना रेप मामले के आरोपी.

गुना गैंगरेप मामले के आरोपियों के वीडियो पर रोने के बाद एक और वीडियो सामने आया है. गैंगरेप से जोड़कर देखे जा रहे इस वीडियो में कथित नाबालिग आरोपी लड़की के साथ आपराधिक हरकत करता दिख रहा है. कहा जा रहा है कि ये वीडियो गैंगरेप के आरोपियों ने बनाया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने एक आरोपी के मोबाइल से ये वीडियो बरामद किया है. गिरफ्तारी से पहले आरोपी रोते हुए कह रहे थे कि उन्होंने कुछ नहीं किया है और वे बेगुनाह हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये घटना गुना के चांचौड़ा इलाके की है, जहां बीती 28 अक्टूबर को 10वीं की एक छात्रा एक कमरे में बेहोश मिली थी. पुलिस ने इस संबंध में 7 आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है. उनमें से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दो आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

गिरफ्तारी से पहले आरोपियों ने अपने-अपने वीडियो जारी कर दावा किया था कि वे निर्दोष हैं और उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है. 

Advertisement

रामजीवन मीणा नाम के एक आरोपी को यह कहते सुना जा सकता है,

'मैं शुक्रवार (28 अक्टूबर) को बुआ को लेने बापचा लहरिया गांव जा रहा था. रास्ते में दोस्त (नाबालिग आरोपी) का कॉल आया. बोला- मेरी फ्रेंड की तबीयत खराब है. मैं उसे ब्यावरा ले आया हूं. तू यहां आ जा, उसका इलाज करा लेंगे. तू हमें बीनागंज छोड़ देना गाड़ी से. मैंने उससे कहा- भाई मैं आ तो जाऊं, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं हैं. दोस्त बोला- पैसे मैं बाद में दे दूंगा, अभी कहीं से व्यवस्था कर के आ जा... मेरा इस केस से कोई लेना-देना नहीं है. मैं इसमें दोषी नहीं हूं. मैंने बस उसकी मदद की. मुझे पता होता कि वो लोग ड्रिंक किए हुए हैं और कुछ गलत किया है, तो मैं बिल्कुल नहीं जाता.'

वहीं, एक अन्य आरोपी रोते हुए कह रहा है,

Advertisement

‘मेरा इसमें कोई कसूर नहीं है. मुझे इसमें फंसाया गया है. मेरा बस एक बैग उस मकान पर रखा था, जिसमें मेरे डॉक्यूमेंट्स थे, इस चक्कर में मुझे फंसाया गया है. मुझे कुछ भी पता नहीं है. मैं सरकार और पुलिस प्रशासन से हाथ जोड़ कर निवेदन कर रहा हूं कि वे मेरा घर न तोड़ें और मेरे घरवालों को परेशान न करें.’

हालांकि पुलिस की जांच में सामने आए नए वीडियो से आरोपियों के इन दावों पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है. बता दें कि प्रशासन ने इस घटना के तीन आरोपियों के घरों को गिरा दिया है. अन्य आरोपियों के भी घर गिराने की मांग हो रही है.

वीडियो: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं पूजा भट्ट

Advertisement