The Lallantop

सिगरेट पीने वालों, कहीं सुहागरात पर टें न हो जाओ!

देखिए सनी लियोनी का मस्त क्रिएटिव ऐंटी-स्मोकिंग ऐड.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
'आपके फेफड़ों में भरा है टार, इतना टार'. याद आया वो ऐंटी-स्मोकिंग ऐड जिसे देख के जी घिना जाता है? कभी कभी इन सरकारी ऐड्स की मासूमियत पर तरस आ जाता है. सिर्फ ये सोचकर कि इन्हें लगता है इतने घिनहे ऐड देख कर लोग सुट्टा फूंकना छोड़ देंगे. भाई ऐड बनाना है तो ऐसा बनाओ. जिसमें हों दीपक डोबरियाल और आलोक नाथ जैसे ऐक्टर. और सनी लियोनी की सिडक्टिव स्माइल. मजे-मजे में गहरी बात कही जा रही है इस ऐड में. सुट्टा पीते हों या नहीं, ये ऐड ज़रूर देखना चाहिए. https://www.youtube.com/watch?v=wU4aPaZhX8k लल्लन की बात नहीं मानते, कम से कम सनी की ही मान लो. सिगरेट छोड़ दो. वरना कहीं आपका केला भी न कट जाए. और रह जाए लाइफ की आखिरी ख्वाहिश अधूरी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement