The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • israel pm benjamin netanyahu alive posted on twitter debunked theory of ai generated video and six fingers

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू जिंदा हैं या नहीं? इस वीडियो ने सब सच बता दिया

सोशल मीडिया पर ये अटकलें तेजी से फैलीं थी. कई अकाउंट्स की ओर से यह दावा किया गया कि इजरायली प्रधानमंत्री की मौत हो चुकी है. X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में, नेतन्याहू को कॉफी का ऑर्डर देते और अपने बारे में फैली अफवाहों पर मजाक करते देखा जा सकता है.

Advertisement
israel pm benjamin netanyahu alive posted on twitter debunked theory of ai generated video and six fingers
नेतन्याहू ने कैमरे पर अपनी उंगलियां गिनाई हैं (PHOTO-X/Benjamin Netanyahu)
pic
मानस राज
15 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 01:45 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जिंदा हैं या नहीं? बीते दो दिनों से इसे लेकर खूब खबरें चलीं. ये सवाल तब और गहरा गया जब नेतन्याहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और उसे एआई से बना बताया गया. कहा गया कि वीडियो में उनकी 6 उंगलियां दिख रही हैं. इसके बाद 15 मार्च को खुद नेतन्याहू ने अपने एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें अपनी मौत की सारी अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने अपनी उंगलियां भी गिनकर दिखाईं कि पांच ही हैं. ये वीडियो 15 मार्च की रात को नेतन्याहू के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया, जिसमें वो एक कैफे में कॉफी पीते हुए नजर आए.

X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू को कॉफी का ऑर्डर देते और अपने बारे में फैली अफवाहों पर मजाक करते देखा जा सकता है. ये पूरी बातचीत इजरायल की हिब्रू भाषा में है. अपनी मौत के बारे में फैली झूठी खबरों का जिक्र करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 

Iam Dying For Coffee. 

यह हिब्रू भाषा का एक आम मुहावरा है, जिसका मतलब होता है किसी चीज को बेहद पसंद करना. इस वीडियो में एक व्यक्ति, जो अपने फोन से वीडियो बना रहा है, वो पीएम नेतन्याहू से सवाल पूछता है. उन्हें देखते हुए कहता है, कमाल है. इस पर नेतन्याहू कहते हैैं, थैंक यू, आपने मुझसे क्या पूछा था? वो व्यक्ति फिर उनसे पूछता है,

लोग कह रहे हैं… इंटरनेट पर कहा जा रहा है कि आप सच में मर चुके हैं?

इस पर नेतन्याहू कहते हैं कि मुझे कॉफी की बहुत तलब हो रही है. जानते हैं क्या? मैं अपने लोगों के लिए जान भी देने को तैयार हूं.

नेतन्याहू कि उंगलियां कितनी हैं? 

नेतन्याहू से बात करते हुए व्यक्ति उस थ्योरी पर जाता है जो इंटरनेट पर वायरल है. वो उनसे पूछता है कि क्या आप उंगलियों की संख्या गिनना चाहते हैं? इस पर नेतन्याहू अपने दोनों हाथों की उंगलियां गिनाते हुए कहते हैं,

यहां–यहां. देखिए? बहुत बढ़िया. चीयर्स.

आखिर में वो शख्स नेतन्याहू से पूछता है कि आप देश को लोगों से क्या कहना चाहते हैं. इसपर नेतन्याहू ने कहा,

बाहर जाइए. थोड़ी ताजी हवा लीजिए. लेकिन किसी सुरक्षित जगह के पास रहिए. आपकी दृढ़ता कमाल की है. यह मुझे ताकत देती है. सरकार को ताकत देती है. IDF (Israel Defense Forces – इज़रायल की सेना) को ताकत देती है और Mossad (इजरायल की विदेशी खुफिया एजेंसी) को भी ताकत देती है. हम बहुत सी चीजें कर रहे हैं, जिनकी जानकारी मैं इस वक़्त शेयर नहीं कर सकता. लेकिन हम काम कर रहे हैं. आज भी हम ईरान पर कड़ा अटैक कर रहे हैं, लेबनान में भी कार्रवाई जारी है.

वो आगे कहते हैं कि Home Front Command (इज़रायल की सैन्य इकाई, जो उनके नागरिकों को सुरक्षा निर्देश देती है) उसके निर्देशों को लगातार सुनते रहें. हर समय Home Front Command के निर्देशों का पालन करें और शहर के मेयर्स की बात भी सुनें. हमेशा किसी सेफ़ जगह के पास रहें. हम इसे जितना संभव हो सके, उतना आसान बनाने की कोशिश करेंगे. कॉफी के लिए शुक्रिया. यह बेहतरीन है! कैलोरी के बारे में मुझे नहीं पता, लेकिन यह मुझे थोड़ा खतरनाक जरूर लग रहा है.

वीडियो: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जान जोखिम में डालकर निकाले जा रहे फंसे जहाज?

Advertisement

Advertisement

()