बिहार में एनडीए की लिस्ट जारी हुई.
बिहार में किसकी बहार है किसकी नहीं, ये तो 23 मई को पता चलेगा. पर फिलहाल बिहार में बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन ने अपनी सीटों के साथ ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. 17-17 सीटों पर जैसा कि तय था जेडीयू और बीजेपी लड़ रही हैं. बची 6 सीटों पर लोजपा लड़ेगी. टिकटों की घोषणा करने आए बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव. पर सबके कान लगे थे पटना साहिब की सीट पर. क्या शत्रुघ्न सिन्हा का पत्ता कटेगा. तो हां, वो कट गया है. उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से लड़ेंगे. इसी तरह शाहनवाज हुसैन को अबकी बार भागलपुर से टिकट नहीं मिला है. गिरिराज सिंह को फिर बेगूसराय से मैदान में उतारा गया है. संसद में अपने भाषण से चर्चा में रहने वाले हुकुम नारायण देव की जगह उनके बेटे अशोक कुमार यादव को मधुबनी से टिकट दिया गया है.
अन्य बड़े नामों में रामकृपाल सिंह को पाटलिपुत्र पर उतारा गया है. आरके सिंह को आरा, अश्वनी चौबे को बक्सर, राधा मोहन सिंह को पूर्वी चंपारन और राजीव प्रताप रूडी को सारन से टिकट दिया गया है.
बाकि सीटों पर कौन है, देख लीजिए -
बिहार में बीजेपी और जेडीयू की सीट शेयरिंग.
तो इस बंटवारे के बाद अब सबकी नजर शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा पर रहेगी. क्या वो कांग्रेस जॉइन कर पटना साहिब से लड़ेंगे और रविशंकर प्रसाद को चुनौती देंगे. या फिर महागठबंधन उनको निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सपोर्ट करेगी. दूसरी बड़ी लड़ाई बेगुसराय में हो सकती है अगर कन्हैया कुमार वहां से गिरिराज सिंह के खिलाफ उतरते हैं. मगर इसके लिए बिहार के महागठबंधन के पत्ते खुलने का सबको इंतजार रहेगा.
लल्लनटॉप वीडियो देखें -