The Lallantop

नाबालिग से रेप के आरोप में आश्रम मालिक अरेस्ट, जांच हुई तो 5 और लड़कियों ने रेप की बात कही!

एक नाबालिग लड़की ने शिकायत की थी. फिर पुलिस ने बाकी लड़कियों से पूछताछ की.

Advertisement
post-main-image
DCP किरण कुमार चह्वाण. (फोटो: ANI)

महाराष्ट्र के नासिक में एक आश्रम (Nashik Ashram) संचालक को गिरफ्तार किया गया है. उसके ऊपर एक नाबालिग समेत छह लड़कियों का रेप (Rape) करने का आरोप है. पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. DCP किरण कुमार चह्वाण ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"हर्षल मोरे के खिलाफ एक नाबालिग का रेप करने के संबंध में 23 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई गई थी. वो नासिक में एक आश्रम चलाता है. पूछताछ के बाद पता चला कि उसने 5 और लड़कियों का रेप किया है. आरोपी के खिलाफ कल पांच  और मामले दर्ज किए गए हैं. उसके खिलाफ IPC, पॉक्सो और SC/ST के तहत मामले दर्ज किए गए हैं."

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आश्रम में पढ़ने वालीं दूसरी छात्राओं से पूछताछ की थी. इस पूछताछ में पांच लड़कियों ने हर्षल मोरे के खिलाफ रेप के आरोप लगाए. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोप लगाने वालीं 6 में से 5 लड़कियां नाबालिग हैं.

Advertisement

इससे पहले इस साल अगस्त में महाराष्ट्र के चंद्रपुर में स्थित एक आश्रम स्कूल के अधीक्षक को एक नाबालिग छात्रा से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में पुलिस ने IPC और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. वहीं मामले की जांच के लिए SIT का भी गठन किया गया था. इधर, इस महीने की शुरुआत में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से खबर आई थी कि एक बाल आश्रम में रहने वाली नाबालिग लड़की प्रेगनेंट हो गई है. आरोप लगे थे कि पिछले साल जून महीने में पीड़िता का रेप किया गया था. इस मामले में FIR के बाद पुलिस ने आश्रम में ही काम करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया. जानकारी ये भी आई थी कि पीड़िता की डिलीवरी कराई गई थी और उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया था.

वीडियो- दिल्ली में हुई वारदात, AIIMS में भर्ती नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती

Advertisement
Advertisement