The Lallantop

नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे मोदी बायोपिक के ट्रेलर की ये बातें जानने लायक हैं

यूट्यूब पर दो दिन से नंबर 1 पर चल रहा है.

Advertisement
post-main-image
ट्रेलर का वो सीन जहां मोदी बोल रहे हैं - 'तुमने हमारा बलिदान देखा है, अब बदला भी देखोगे'
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' का ट्रेलर आ चुका है. 20 मार्च को रिलीज हुआ ये ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. 11 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ हैं. इस फ‍िल्‍म में व‍िवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार न‍िभा रहे हैं. इसलिए ट्रेलर रिलीज के वक्त भी विवेक उसी गेटअप में आए थे. आइए जानते हैं इसमें दिखी कुछ खास बातों पर- ट्रेलर देखने से मालूम हो रहा है कि इसमें मोदी के बचपन से लेकर उनके प्रधानमंत्री बनने तक की जर्नी को दिखाया गया है. इसमें पीएम मोदी अपने बचपन के दिनों में ट्रेन में चाय बेचते भी दिख रहे हैं. साथ ही साधू बनने के सफ़र को भी दिखाया गया है. फिर मुख्‍यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने तक की पूरी कहानी है. ट्रेलर में कुछ ऐसे टॉपिक्स भी हैं जिस पर बोलने से मोदी कतराते रहे हैं. ऐसे में फिल्म में उन टॉपिक्स पर मोदी का रिएक्शन देखना भी इंटरेस्टिंग रहने वाला है. ट्रेलर में जो कुछ मसलों का ज़िक्र आपको देखने को मिलता है, वो ये हैं: #1. कश्मीर और धारा 370 #2. राष्ट्रवादी बनाम देशद्रोही #3. नरेंद्र मोदी एक संन्यासी के रूप में #4. 1975 में इमरजेंसी का दौर #5. 2002 का गुजरात दंगा #6. मोदी जब कश्मीर में थे (प्रचारक के तौर पर) #7. पाकिस्तान के हमले पर रिएक्शन #8. 1992 का बाबरी विध्वंस ये रहा ट्रेलर- मोदी की लाइफ पर बनी ये फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में लग जाएगी. फ‍िल्‍म में अमित शाह का रोल अभिनेता मनोज जोशी निभा रहे हैं. वहीं जरीना वहाब पीएम मोदी की मां हीराबेन के रोल में नजर आ रही हैं. बाकी इस फिल्म में और कौन-कौन काम कर रहा है. ये आप यहां क्लिक करके जान सकते हैं. मगर ये सवाल लगातार उठ रहा है कि ये फिल्म लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रिलीज हो रही है. साथ ही इसे सुरेश ओबरॉय को-प्रोड्यूज कर रहे हैं और एक छोटे से रोल में भी दिख रहे हैं. ये जानना भी दिलचस्प है कि सुरेश पहले ही भाजपा जॉइन कर चुके हैं.  फिल्म के डायरेक्टर ओमंग कुमार हैं. ओमंग इससे पहले 'सरबजीत' और 'मैरी कॉम' जैसी बायोपिक बना चुके हैं. ये दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली हैं और क्रिटिक्स ने भी सराहा है.
Video- भंसाली की फिल्म को 'कुत्ता भी देखने नहीं गया' कहने के बाद सलमान और भंसाली कैसे साथ आ गए?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement