The Lallantop

बिहार: लहंगा 'पसंद नहीं' आने पर दुल्हन का शादी से इनकार, जयमाल के लिए नाबालिग बहन को भेजा

मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है. दूल्हे के मुताबिक जयमाल के वक्त दुल्हन की जगह उसकी छोटी बहन को स्टेज पर भेज दिया गया था.

Advertisement
post-main-image
थाना परिसर में निभाई गई शादी की रस्में. (फोटो: आजतक)
author-image
मणि भूषण शर्मा

बिहार के मुजफ्फरपुर में जयमाल के वक्त एक दूल्हे की दुल्हन बदल गई. बताया गया कि दुल्हन ने शादी का लहंगा पसंद नहीं आने के कारण शादी करने से ही इनकार कर दिया था. ऐसे में लड़की वालों ने दुल्हन की छोटी और नाबालिग बहन को जयमाल के लिए भेज दिया. दूल्हे पर दुल्हन की छोटी बहन से शादी करने का दबाव बनाया गया, तो दूल्हे ने स्थानीय थाने फोन कर दिया. फिर पूरा मामला पुलिस ने संभाला.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
हुआ क्या था?

मुजफ्फरपुर के गायघाट के टुनटुन कुमार की शादी धूमनगर की सपना कुमारी से तय हुई थी. 12 जुलाई को बारात बरूराज के धूमनगर पहुंची. इंडिया टुडे से जुड़े मणि भूषण शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि जब बारात आई तो दुल्हन सपना को अपना लहंगा पसंद नहीं आया और उसने शादी से इनकार कर दिया. काफी समझाने के बाद भी वो शादी के लिए तैयार नहीं हुई, तो उसकी छोटी बहन को जयमाल के लिए भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें- यूपी के दूल्हे ने जयमाल के बीच सास-ससुर को मारा थप्पड़, फिर भी दुल्हन ने कर ली शादी, लेकिन क्यों?

Advertisement

लेकिन जयमाल के वक्त दूल्हा समझ गया कि जिस लड़की से उसकी शादी तय की गई थी, स्टेज पर वो नहीं है. ये देख दूल्हे ने भी शादी से इनकार कर दिया. दूल्हे टुनटुन कुमार के मुताबिक दुल्हन के माता-पिता ने बोला कि सपना शादी से इनकार कर रही है. वो कहीं चली गई है. दूल्हे के मुताबिक उसे सपना की छोटी नाबालिग बहन से शादी करने को कहा गया. 

दूल्हे ने पुलिस बुला ली

जब टुनटुन ने सपना की छोटी बहन से शादी करने से इनकार कर दिया, तो घरवालों ने बोला कि थोड़ी देर में सपना आ रही है. हालांकि, टुनटुन ने कहा कि अब वो पुलिस की मदद लेंगे. उन्होंने बरूराज थाने पर फोन कर दिया.

बरूराज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. सभी को समझाया गया, लेकिन बात नहीं बनी, तो दूल्हा और दुल्हन पक्ष को थाने लाया गया. थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने कई घंटों तक दोनों पक्ष को काफी समझाया. 

Advertisement

आखिरकार थाना परिसर के ही मंदिर में टुनटुन और सपना की शादी हुई. पुलिस की मौजूदगी में ही कन्यादान से लेकर विदाई तक की सारी रस्में निभाई गईं. खुद बरूराज थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने शगुन के साथ दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देकर विदा किया.

वीडियो: अनंत अंबानी की शादी में बम की बात कर फंस गया X यूज़र, मुंबई पुलिस ने क्या एक्शन ले लिया?

Advertisement