The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • drunken groom slapped mother-father of bride Banda Uttar Pradesh

यूपी के दूल्हे ने जयमाल के बीच सास-ससुर को मारा थप्पड़, फिर भी दुल्हन ने कर ली शादी, लेकिन क्यों?

Banda में जयमाल के समय दूल्हे ने दुल्हन के मां और पिता को थप्पड़ मार दिया, जिससे गुस्साई दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया और पुलिस बुला ली. हालांकि पुलिस के समझाने के बाद शादी संपन्न हुई.

Advertisement
wedding held in temple (photo-aajtak)
विवाद के बाद मंदिर में शादी करवाई गई (फोटो-आजतक)
pic
निहारिका यादव
15 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 15 जुलाई 2024, 09:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक शख्स ने शराब के नशे में अपनी ही शादी में ऐसा उत्पात मचाया कि दुल्हन ने उसके साथ ब्याहने से इनकार कर दिया. इसके बाद लड़की के पक्ष वालों ने पुलिस बुला ली. इसके बाद पुलिस आई और दूल्हे को उठा कर थाने ले गई. हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों की सहमति से मंदिर में शादी संपन्न की गई.

आजतक से जुड़े सिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र का है. जहां अर्जुनाह गांव के निवासी विजय श्रीवास की 18 साल की बेटी अंजली की शादी हमीरपुर के नदेहरा गांव के रहने वाले 25 साल के दिलीप से तय की गई थी. गुरुवार को शादी की रस्में पूरी की जा रही थीं. इसी दौरान जयमाल के वक्त दूल्हे ने कथित तौर पर अंजली के माता-पिता को किसी बात पर अचानक थप्पड़ मार दिया. पल भर में खुशी का माहौल कहासुनी में बदल गया. माता-पिता का अपमान देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद लड़की पक्ष को पुलिस बुलानी पड़ी. मामला स्थानीय थाने पहुंच गया.

पुलिस दूल्हे दिलीप समेत उसके बड़े भाई दीपक, मामा माता प्रसाद और पिता रामकृपाल को थाने ले जाती है. वहां दोनों पक्षों को समझाया जाता है. पुलिस के हस्तछेप से दोनों पक्षों में सहमति बन जाती है. इसके बाद शादी की रस्मों को आगे बढ़ाया गया. इलाके के विंध्यवासिनी मंदिर में दोनों पक्षों की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन की जयमाल की रस्म पूरी की गई.

मामले पर गिरवां थाना के SHO राकेश कुमार तिवारी ने बताया, 

Embed

उत्तर प्रदेश में शादी में बवाल का ऐसा ही एक मामला बीते दिनों देवरिया से सामने आया था. जहां एक शादी के दौरान बारातियों और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई. लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पुलिस को बुलाना पड़ गया. लड़की के पिता ने तो दूल्हे और उसके कुछ साथियों के खिलाफ FIR तक दर्ज करा दी. कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया. बताया गया कि ये पूरा विवाद सिर्फ इस बात पर शुरु हुआ कि बारातियों के लिए खाने में मछली नहीं बनी थी.

वीडियो: डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाला 20 साल का लड़का किसका सपोर्टर निकला? FBI ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()