2 मार्च 2019 (अपडेटेड: 3 मार्च 2019, 01:32 PM IST)
अपने देश में मूंछों को लेकर कहानियां हैं. कोई इसे मर्दानगी से जोड़कर देखता है तो कोई इसे बहादुरी का प्रतीक मानता है. जो भी हो. एक कहावत ये कि मूंछें हों तो फलाने साहब जैसी, फिर से चर्चा में आ गई है. जब से इंडियन एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन की मूंछें दुनिया ने देखीं हैं, इनकी खूब तारीफ हो रही है. कोई इनकी तरह मूंछें बढ़ाना चाहता है तो कोई इनसे अपनी क्रिएटिविटी दिखा रहा है. सोशल मीडिया पर अभिनंदन के साथ साथ इनकी मूंछें भी ट्रेंड कर रही हैं.
जिस बहादुरी और जज्बे से विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तानी आर्मी के अधिकारियों के सवालों के जवाब दिए थे, उसी से भारत की जनता जान गई थी कि ये पायलट दिमागी तौर पर काफी मजबूत है. मुश्किल वक्त पर भी जिस तरह से अभिनंदन ने विनम्रता से कुछ जवाब नहीं दिए, वो सीखने लायक है. इसी के चलते भी अभिनंदन ने लोगों के दिलों में एक हीरो वाली छवि बनाई और लोग उनके स्टाइल को कॉपी करने लगे. ये भी हो सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में देश में यंगस्टर्स उनकी तरह मूंछें रखने लगें. ऐसा कुछ ट्वीट्स को देखकर लगता है. #1#2#3#4#5#6#7#8#9#10#11#12#13#14#15वीडियो- विंग कमांडर अभिनंदन का परिवार फ्लाइट में चढ़ा और लोग खड़े होकर ताली बजाने लगे