पाकिस्तानी चायवाले अरशद का पहला म्यूजिक वीडियो आया है.
पाकिस्तान का चायवाला अरशद खान याद है न आपको. अरे वही लड़का, जो पिछले दिनों भारत और पाकिस्तान की लड़कियों का क्रश था. पहले तो पाकिस्तानी फोटोग्राफर जिया खान ने उसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी, उसके बाद सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी. भारत-पाकिस्तान की लड़कियों को तो छोड़िए, यहां तक कि दोनों देशों की मीडिया का भी फोकस उन दिनों अरशद चायवाले पर ही था. अरशद गरीब घर का लड़का है. तस्वीर वायरल होने के बाद से उसको मॉडलिंग, एक्टिंग और कई तरह के ऑफर मिलने लगे थे.
अरशद का डेब्यू हो गया हैय रैप म्यूजिक वीडियो से. इस म्यूजिक वीडियो का नाम "चायवाला" है. इसमें अरशद के लुक की जमकर तारीफ की गई है. हालांकि कुछ लाइनों में अरशद का मजाक भी उड़ाया है. इस वीडियो में सिंगर ने अरशद को कम और खुद को ज्यादा दिखाया है. अरशद को दो-तीन जगह डांस करते हुए दिखाया गया है. इस गाने के लिरिक्स से लड़कियों को ऐतराज हो सकता है. खासकर उस लाइन से जिसमें लड़कियों को लड़कों से ज्यादा ठरकी बताया गया है.
अरशद के पहले ऑफिशियल गाने का लिरिक्स:
यो प्रेजेंट कर रहे ने सिड मिस्टर रैपर, डीजे डैनी और इस चाय वाले के ऊपर.. ये ये.. कुछ और नहीं है एटम बम, इस गाने में है कितना दम. खुद भी सुनो.. औरों को सुनाओ..चायवाला.. चायवाला.. अं आं. चायवाला.. चायवाला. इसका है अंदाज निराला, चायवाला चायवाला.. जिसका खुले किस्मत का ताला. मशहूर लड़कियों का सुपरमैन.. ले जाऊंगा भर के वैन.. रह जाएगा मुंह बनाते.. चाय वाले का गाना गाता. तू नखरे वाली दिखती है.. अब जिगर लगाती फिरती है..मुझे अब समझ आए कि लड़कों से ज्यादा लड़कियां ठरकी होती हैं. ब्रेकअप पर ब्रेकअप होगा. तेरे यार का मेकअप होगा. जो करके दिखाया वो करके दिखाऊंगा. मेरे लिए दुआ करो कैटरीना ले आऊंगा. मेरी सुन अपनी न सुना.. जाकर एक कप जाए बना.. चायवाला.. चायवाला.. अं आं. चायवाला.. चायवाला. इसका है अंदाज निराला, चायवाला चायवाला.. जिसका खुले किस्मत का ताला. बाहर जा, फोटो खिंचाकर.. फेसबुक पर पोस्ट करा के तू तो बन गया शाहरूख खान.. तुझसे जलता अब सलमान. लड़के तुझको देखकर रोते, वो लड़के मॉम-डैड के एकलौते.. वो भी न कर पाए बेटा, जो तूने कर दिया एक ही दिन में. नीली आंखें ब्राउन बाल वो चिपटे गाल नहीं हैं इनमें. चल मेरे भाई छोड़ हैंड फ्री, तुझे भी हिलानी है इंडस्ट्री. टाइम बचा ले..चाय का एक खोखा बना ले. खुद भी सुनो.. औरों को सुनाओ..चायवाला.. चायवाला.. अं आं. चायवाला.. चायवाला. इसका है अंदाज निराला, चायवाला चायवाला.. जिसका खुले किस्मत का ताला. देखिए चाय वाले अरशद खान का पहला ऑफिशियल गाना: https://youtu.be/yufisZ7J81Y ये रैप सॉन्ग 28 नवंबर को यू-ट्यूब पर रिलीज हुआ है. जिस तरह की पॉपुलैरिटी अरशद को पिछले दिनों मिली थी. उस हिसाब से अभी तक यू-ट्यूब पर इस सॉन्ग को कुछ खास व्यूज नहीं मिले हैं. पर 18 साल के इस अरशद चाय वाले के लिए ये एक बड़ा अचीवमेंट है.
ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है