गे दोस्त तंग करता था, इसलिए उसका कत्ल कर दिया
दोस्त के साथ मिल कत्ल के बाद मचाई लूट
Advertisement

फोटो - thelallantop
एक डॉक्टर के घर सहायक का काम करने वाले आदमी का हाथी दांत से मर्डर कर दिया गया. आरोपियों का कहना है कि मरने वाला लड़का जनार्दन गे 'टाइप' का व्यवहार करता था. इसीलिए उसका मर्डर कर दिया. जनार्दन ओझा एक डॉक्टर के यहां सहायक यानी 'नौकर' का काम करता था. उसका दोस्त था कुंदन. कुंदन की मानें तो जनार्दन कुंदन के साथ सेक्शुअल रिलेशनशिप कायम करना चाहता था. उसे एक्सप्लॉइट करने की कोशिश भी करता था. दोनों में काफी पुरानी और अच्छी-खासी दोस्ती थी. कुंदन ने बताया कि जनार्दन ने उससे 20 हजार रुपये उधार लिए थे. और लौटा नहीं रहा था. 26 मार्च की दोपहर भी कुंदन ने जनार्दन से पैसे मांगे. कुंदन ने कहा कि पैसे लेने डॉक्टर यानी उसके मालिक के घर आ जाओ. लेकिन जब माली घर से चला जाए तब. कुंदन का दोस्त आकाश उसके साथ था. कुंदन और आकाश ने तय किया कि अगर आज पैसे नहीं मिले, तो लूटपाट करेंगे. लेकिन पैसे ले कर ही वापस आएंगे. लेकिन जब कुंदन और आकाश वहां पहुंचे, तो जनार्दन कुंदन को सेक्शुअली हैरेस करने लगा. फ्रस्ट्रेट होकर कुंदन और आकाश ने जनार्दन को हाथी दांत से अटैक कर मार डाला. मार डालने के बाद किचेन में रखे 20 हजार रुपये और लैपटॉप ले कर कट लिए. घर के मालिक डॉक्टर के विक्रम के मुताबिक ये 20 हजार रुपये उन्होंने जनार्दन को उसके जन्मदिन पर दिए थे. जिसे वो किचेन में एक डब्बे में रखता था. दोनों कातिलों को सेक्टर 2 के पास पकड़ा गया. मोबाइल, लैपटॉप के साथ 5 हजार रुपये मिले.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement














.webp?width=275)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)




