मुंबई: 5 लोगों पर चढ़ी मर्सिडीज
झारखंड नंबर की यह सफेद मर्सिडीज कार पहले टोयोटा से लड़ी, फिर फुटपाथ पर चढ़ गई. ड्राइवर भाग गया था, बाद में धरा गया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
ये महंगी कारें जल्दी क्यों बेलगाम हो जाती हैं? मुंबई में मर्सिडीज काबू के बाहर चली गई और फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को घायल कर दिया. एक्सीडेंट बीती रात साउथ मुंबई का है. ड्राइवर अमीन खान मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में धर लिया गया. घायल होने वालों में चार महिलाएं और एक बच्चा है. आधी रात के करीब मोहम्मद अली रोड पर झारखंड नंबर की यह सफेद मर्सिडीज कार टोयोटा से लड़ के फुटपाथ पर चढ़ गई. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस को अभी पक्का पता नहीं है कि कार के अंदर उस वक्त कितने लोग थे. घायलों का जेजे अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















