सीसीटीवी की फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक लड़का लड़की के पास आता है. लड़की के आगे से गुजरते हुए ये लड़का, लड़की की वेजाइना पर हाथ मारता है. और वहां से भागने लगता है. लड़के की इस हरकत से लड़की चौंककर पीछे हटती है, लेकिन बिना वक़्त गंवाए वो उसके पीछे दौड़ने लगती है. लड़की को भागता देख, प्लेटफॉर्म पर खड़े दूसरे पैसेंजर भी लड़के के पीछे भागते हैं और उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लेते हैं.लड़के को पकड़कर पहले तो भीड़ उसकी पिटाई करती है, फिर उसे रेलवे पुलिस के हवाले कर देती है. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लड़के को अरेस्ट कर लिया. जिस लड़की के साथ शर्मनाक हरकत की गई वो नाबालिग है. लड़का भी नाबालिग है इस वजह से उसे चिल्ड्रन रिमांड रूम में भेज दिया गया है. मुंबई की लोकल ट्रेन से कुछ दिन पहले एक ऐसी ही खबर आई थी, जब एक आदमी लड़की को देखकर हस्तमैथुन करने लगा था. लड़की ने मदद के लिए हेल्पलाइन पर कॉल किया था तो शिकायत पर उधर से हंसी की आवाज़ सुनाई दी थी. ये मानसिकता का दिवालियापन है, जो हर राह चलती लड़की में सेक्स तलाशता है. या फिर ये हमारे समाज की वो कमजोरी है, जहां पर सेक्स एजुकेशन न के बराबर है. क्योंकि सेक्स के बारे में बात करना गंदी बात माना जाता है. सेक्स एजुकेशन न होने की वजह से दिमाग में वो गंद बढ़ती जाती है. जो औरत को इंसान नहीं सिर्फ सेक्स का सामान समझती है. सरेआम लड़की का सेक्शुअली हैरेसमेंट सन्न करने वाला है. शुक्र है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. नहीं तो आधा दोष तो लड़की को ही दे दिया जाता कि ज़रूर लड़की ने कुछ किया होगा. ये वीडियो उन लोगों के लिए भी ज़रूरी है जो नाबालिग के क्राइम को कम करके आंकते हैं. लड़की ने जो हिम्मत दिखाई उसकी तारीफ होनी चाहिए. क्योंकि छेड़छाड़ की शिकार लड़कियां कई बार इसलिए सहमकर रह जाती हैं कि लोग क्या कहेंगे? इस तरह की वारदात देखके लगता है कि अपराधियों को किसी बात का खौफ नहीं है. न कानून का. न पुलिस का. न सीसीटीवी में कैद होने का. ऐसे में महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए खुद से ही ज्यादा सजग रहने पर ध्यान देना होगा. ताकि कोई अपराधी उनकी तरफ नज़र न डाल सके.
देखिए वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=7ea8zf-Dx-Uये भी पढ़िए :
कितना बीमार था ये आदमी कि लड़की को ट्रेन में देखके हस्तमैथुन करने लगा
























