The Lallantop

मोहम्मद यूनुस ने फिर दिखाई भारत को आंख, कहा- शेख हसीना को चुप कराइये वरना...

Muhammad Yunus slams India: यूनुस ने कहा कि शेख हसीना भारत में बैठकर जिस प्रकार की राजनीतिक टिप्पणियां कर रही हैं, वह ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध असहज नहीं हों, इसके लिए जरूरी है कि वह चुप रहें.

Advertisement
post-main-image
मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना को लेकर कड़ा बयान दिया (फोटो - पीटीआई)

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ तल्ख तेवर दिखाए हैं. उन्होंने हसीना की बयानबाजी के चलते भारत पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में बैठकर जिस प्रकार की राजनीतिक टिप्पणियां कर रही हैं वह उचित नहीं है. उन्होंने इसे भारत के साथ एक 'अमित्रतापूर्ण संकेत' भी बता दिया है. साथ ही कहा कि जब तक बांग्लादेश हसीना के प्रत्यर्पण के लिए भारत से वार्ता नहीं करता है, तब तक उन्हें अपना मुंह बंद ही रखना चाहिए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से गुरूवार 6 सितंबर को हुई बातचीत में मुहम्मद यूनुस ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की ओर से हसीना के बयानों को लेकर बांग्लादेश में असहजता है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध अब निचले स्तर पर. मोहम्मद यूनुस ने नसीहत देते हुए आगे कहा, 

"यदि भारत शेख हसीना को तब तक अपने पास रखना चाहता है जब तक बांग्लादेश सरकार उन्हें वापस नहीं बुला ले, तो शर्त यह होगी कि हसीना को चुप रहना होगा."

Advertisement

दरअसल, 13 अगस्त को शेख हसीना ने एक बयान जारी कर मांग की कि बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान "हत्याओं और बर्बरता में शामिल" लोगों की पहचान की जाए और उन्हें दंडित किया जाए.

शेख हसीना की इन राजनीतिक टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए मोहम्मद यूनुस ने कहा,

"हमने काफी दृढ़ता से कहा है उन्हें चुप रहना चाहिए. उन्हें वहां (भारत) आश्रय दिया गया है और वह वहां से प्रचार कर रही हैं. ऐसा नहीं है कि वह सामान्य समय पर वहां गई हैं. वह लोगों के विद्रोह और लोगों के गुस्से के बाद चलीं गईं. अब भारत में बैठकर वह बयानबाजी कर रही हैं और निर्देश दे रही हैं. किसी को यह पसंद नहीं है.यह हमारे लिए या भारत के लिए अच्छा नहीं है. इसे लेकर असहजता  है.”

Advertisement

मोहम्मद यूनुस ने बातचीत के दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि हसीना को बांग्लादेश वापस लाना होगा और सबके सामने मुकदमा चलाना होगा. मोहम्मद यूनुस ने इस दौरान इस बात पर जोर दिया कि बांग्लादेश भारत के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को महत्व देता है. लेकिन, नई दिल्ली को ‘उस विमर्श से आगे बढ़ाना चाहिए जो अवामी लीग को छोड़कर बाकी अन्य राजनीतिक दलों को इस्लामिक के रूप में पोर्टे करता है.’

उन्होंने आगे कहा कि भारत और बांग्लादेश को अपने संबंधों को सुधारने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है, जो अब निचले स्तर पर है. 

मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ सप्ताह पहले फोन पर बातचीत की थी. उन्होंने बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदुओं पर हुए हमलों और उनकी सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी से चर्चा कर आश्वाशन दिया था. इस बातचीत में दोनों नेताओं ने संबंधित राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की थी. 

5 अगस्त को शेख हसीना ने राजनीतिक उठापटक और हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच पद से अपदस्थ होने के बाद भारत आ गईं. लगभग चार सप्ताह से भारत में उनकी उपस्थिति ने बांग्लादेश में अटकलों को हवा दे दी है. जिससे यह संभावना है कि बांग्लादेश जल्द ही उनके प्रत्यर्पण पर जोर दे सकता है.
 

वीडियो: Chhattisgarh: बच्चों ने शिकायत की तो अधिकारी ने जेल भेजने की धमकी दे दी

Advertisement