The Lallantop

बेटी ने अपने पिता को मारकर जला दिया, पति ने भी दिया साथ, 4 महीने बाद कैसे खुला केस?

मामला Madhya Pradesh के Betul का है. 15 फरवरी को बैतूल के मुलताई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बंद पड़े ढाबे के बाथरूम से जला शव मिला था. अब पुलिस ने खोल दिया केस.

Advertisement
post-main-image
मृतक पिता (बाईं ओर) | (फोटो- आजतक)

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में चार महीने पहले हाईवे के पास एक शख्स की जली हुई लाश बरामद हुई थी (MP Betul Dead Body Case). केस की जांच में जुटी पुलिस ने अब मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, शख्स की हत्या उसकी बेटी और दामाद ने मिलकर की थी. दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, जला हुआ शव 15 फरवरी को बैतूल के मुलताई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बंद पड़े ढाबे के बाथरूम से मिला था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
शव की पहचान कैसे हुई?

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. हाईवे के टोल प्लाजा और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. उसमें पुलिस को एक संदिग्ध सफेद रंग की गाड़ी दिखाई दी. जांच की तो पता चला कि वो गाड़ी महाराष्ट्र की रहने वाली किरन कावले नाम की महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है.

आगे की जांच में पता चला कि किरन का पति पुरुषोत्तम कावले पिछले चार महीने से लापता है. वो पेशे से एक म्यूजिक टीचर था. जले हुए शव से पुलिस को एक अंगूठी बरामद हुई थी. किरन ने बताया कि वो अंगूठी पुरोषोत्तम की ही है. साफ हो गया कि ढाबे में मिला शव म्यूजिक टीचर का ही था.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि पुरुषोत्तम शराब पीने का आदी था और अक्सर लोगों से पैसे उधार लेता था. उससे परेशान होकर उसकी पत्नी, अपनी बेटी मोनिका के घर रहने लगी थी.

हालचाल लेने गए थे बेटी-दामाद

13 फरवरी को पुरुषोत्तम की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली तो मोनिका अपने पति राहुल के साथ पिता से मिलने गोरेगांव गई थी. वापस घर लौटकर अपनी मां को बताया कि उसके पिता की तबीयत खराब नहीं थी बल्कि उन्होंने शराब पी हुई थी. बताया कि नशे की हालत में पिता ने झगड़ा करके दोनों से वापस जाने को कह दिया.

ये बात जानकर पुलिस ने बेटी-दामाद को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की. दोनों ने सब कबूल लिया.

Advertisement
मारपीट के दौरान हुई मौत

पुलिस के मुताबिक, 13 फरवरी को जब मोनिका अपने पिता से मिलने गई थी तो उनके बीच कहासुनी और मारपीट हई थी. उसी दौरान पुरुषोत्तम की मौत हो गई. आरोप है कि मोनिका ने अपने पति के साथ मिलकर पिता के शव को गाड़ी की डिक्की में डाला और उसे लेकर MP के बैतूल पहुंच गए. फिर उन्होंने कथित तौर पर सुनसान जगह पर बंद पड़े ढाबे में लाश को पेट्रोल डालकर जला दिया.

ये भी पढ़ें- नोएडा में अलग-अलग जगहों पर कई शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. 

वीडियो: Kota में IIT की तैयारी कर रहे छात्र का शव मिला, मां से क्या बोला था?

Advertisement