The Lallantop

महीने का खर्चा मांग रही बहू ने सास को जलाकर मारा!

खर्चे की डिमांड बढ़ी रही थी. झगड़ा करने से पहले अपने मायके वालों को बुलाया. फिर उनकी मदद से मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
स्टोरी एडिटेड- जागृतिक छोटू
  दिल्ली के लाजपत नगर में एक बहू ने अपनी सास को जला कर मार डाला. इस साजिश में बहू के पिता और भाई भी शामिल थे. पुलिस ने आरोपी बहू और उसके मायके वालों को गिरफ्तार कर लिया है. नवभारत टाइम्स में खबर है. उसके मुताबिक भागवती देवी लाजपत नगर 4 नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहती थी. 2006 में भागवती ने अपने बेटे ताराशंकर की शादी की थी. शादी के तुरंत बाद ही ताराशंकर अपनी पत्नी के साथ बुराड़ी में रहने लगा था. और परिवार से सारे रिश्ते भी तोड़ लिए थे. कुछ दिन पहले ताराशंकर की बीवी अपने बेटे को लेकर भागवती के पास रहने आई थी. पर ताराशंकर का कोई अता-पता नहीं था. धीरे-धीरे बहू ने भागवती देवी से अपने और बेटे के लिए महीने का खर्चा डिमांड करने लगी. बुधवार की रात बहू ने अपने मायके वालों को चुपचाप बुला लिया. उसके बाद अपनी सास से झगड़ना शुरू किया. बात इतनी बढ़ गई कि चिढ़ कर बहू के भाई ने भागवती देवी पर केरोसिन का तेल उड़ेल दिया. जिसे वो अपने साथ लाया था. भागवती घबरा कर बाहर की तरफ भागी पर बहू ने उन्हें अंदर ही पकड़ लिया. मेन गेट का दरवाजा पहले ही वो लॉक कर चुकी थी. इसके बाद बहू के एक रिश्तेदार ने भागवती देवी में आग लगा दी. चीखती हुई वो बाहर की तरफ भागी. भागवती के बड़े बेटे को जब ये बात पता चली तो उसने तुरंत पुलिस को खबर किया. और पड़ोसियों की मदद से अपनी मां को सफदरजंग अस्पताल ले गया. लेकिन वो 90 पर्सेंट से ज्यादा जल चुकी थी. पुलिस ने बहू और उसके मायके वालों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उन्होंने मौके से कई सबूत भी जमा किए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement