The Lallantop

इस फैसले की वजह से मोरबी हादसे में मरने से बचा ये परिवार, पुल के बीच में ही था तभी...

"ब्रिज पर इतनी भीड़ थी और किसी ने भी भीड़ को रोकने की कोशिश नहीं की.”

Advertisement
post-main-image
मेहुल ने कहा कि अगर उनका परिवार बीच रास्ते से ना लौटता तो शायद ना बच पाता (फोटो- आज तक)

मोरबी, गुजरात (Morbi). केबल ब्रिज हादसे (Gujarat Morbi cable bridge collapse) से मोरबी के लोग अभी तक नहीं उबर पाए हैं. 40 साल के मेहुल रावल का परिवार अपने आप को किस्मत का धनी मानता है. नौ लोगों का ये परिवार गुजरात (gujarat) के मोरबी में हुए केबल ब्रिज हादसे का शिकार होने से बच गया. एक फैसले ने इस परिवार के सभी लोगों की जान बचा ली.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, मेहुल रावल का परिवार बाकी लोगों की तरह रविवार के दिन छुट्टी मनाने मोरबी के केबल ब्रिज गया था. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक मेहुल के साथ उनकी दो बहनें, भाई, उनके दो बच्चे, एक बहन के पति और दो भांजे भी केबल ब्रिज घूमने गए थे. ब्रिज पर जरूरत से ज्यादा भीड़ होने के बावजूद भी सभी ने टिकट कटाया. सभी ने ब्रिज के उस पार जाने का फैसला किया था.

जब ये परिवार केबल ब्रिज के बीचो-बीच पहुंचा तो परिवार के कुछ सदस्यों को परेशानी हुई. ब्रिज पर काफी भीड़ होने के कारण परिवार के लोगों को वहां रहना ठीक नहीं लगा. उसी वक्त सभी ने बीच रास्ते से ही वापस जाने का फैसला किया. मेहुल का परिवार ब्रिज के एक किनारे पर पहुंचा ही था कि ठीक उसी वक्त अचानक ब्रिज टूट गया. हादसा हो गया था. इस हादसे में मेहुल के परिवार के लोग बच तो गए, लेकिन मेहुल और दो लोग घायल हो गए. तीनों का मोरबी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार मेहुल के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी है. डॉक्टरों ने दो दिन में पैर का ऑपरेशन करने की बात कही है. आज तक से बात करते हुए मेहुल ने बताया,

“अगर परिवार आधे रास्ते से वापस लौटने का फैसला नहीं लेता तो शायद कोई भी जिंदा नहीं बचता. केबल ब्रिज पर इतनी भीड़ थी और किसी ने भी भीड़ को रोकने की कोशिश नहीं की.”

143 साल पुराना था ब्रिज

मोरबी के जिस ब्रिज पर हादसा हुआ उसको लेकर कई खुलासे किए जा रहे हैं. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक मोरबी का ये केबल ब्रिज 765 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा पुल था. ये ब्रिज 143 साल पुराना था. साल 1879 में इसका उद्घाटन किया गया था. केबल ब्रिज का उद्घाटन मोरबी के शासक राजा वाघजी रावजी ने कराया था. ये ब्रिज दरबागढ़ पैलेस और नजरबाग पैलेस को जोड़ता है.

Advertisement
ब्रिज मैनेज करने वाली कंपनी पर केस दर्ज

गुजरात के मोरबी (Gujarat Morbi cable bridge collapse) में हुए हादसे में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इस मामले में ब्रिज का मैनेजमेंट करने वाली कंपनी Oreva पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है. वहीं हादसे की जांच के लिए कमेटी भी बना दी गई है. 9 लोग अरेस्ट हो गए हैं. केस में धारा 304, 308 और 114 के तहत FIR दर्ज कराई गई है. 

वीडियो- देश में कब-कब मोरबी पुल जैस हादसे हुए

Advertisement