सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. खबरों के मुताबिक मामले में फरार चल रहे सौरभ महाकाल को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि उसने अलग मामले में सौरभ महाकाल को गिरफ्तार किया है.
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 'महाकाल' की गिरफ्तारी, लेकिन दूसरे मामले में
मूसेवाला के मर्डर की जांच में अब तक 8 शार्पशूटर और छोटे-मोटे अपराधियों समेत 20 लोगों की भूमिका सामने आई है.


इंडिया टुडे से जुड़े मंजीत सहगल की रिपोर्ट के मुताबिक मूसेवाला के मर्डर की जांच में अब तक 8 शार्पशूटर और छोटे-मोटे अपराधियों समेत 20 लोगों की भूमिका सामने आई है. इन्हीं में से एक था सौरभ महाकाल. हत्या से पहले भी पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी.
बुधवार 8 जून को हुई इस कार्रवाई के बाद बताया गया कि पुलिस को पहले से ही जानकारी थी कि सौरभ महाकाल एक और आरोपी संतोष यादव के साथ पुणे में छिपा है. सौरभ महाकाल के वकील यशपाल पुरोहित ने भी उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है. इसकी जानकारी देते हुए यशपाल ने बताया-
पुलिस ने क्या कहा?महाकाल को हत्या के आरोपी को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
हालांकि महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि महाकाल की गिरफ्तारी मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में नहीं हुई है. महाराष्ट्र पुलिस के एडीजी कुलवंत सारंगल ने बताया कि सौरभ महाकाल को पुणे ग्रामीण पुलिस ने मकोका मामले में गिरफ्तार किया है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा,
हमने ये भी सुना है कि वो (सौरभ महाकाल) सिद्धू मूसेवाला के केस में वॉन्टेड है. शुरुआती जांच में पता चला है कि वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है. उसके खिलाफ राजस्थान और दूसरी जगहों पर भी केस दर्ज हैं. वो संतोष यादव के संपर्क में था और उसी की तरह मकोका के तहत आरोपी है. हमने मकोका केस में सौरभ महाकाल को गिरफ्तार किया है. हमारी कस्टडी पूरी होने के बाद पंजाब पुलिस उसे अपनी कस्टडी में ले सकती है.
बता दें कि पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 6 टीमों का गठन किया है. ये टीमें हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान में छापेमारी कर रही हैं. मामले में हथियार की सप्लाई के सिलसिले में कुछ कुरियर वालों की तलाश भी जारी है.
देखें वीडियो- सिद्धू मूसेवाला से पहले इन 5 सेलेब्रिटीज की भी हत्या हुई थी




















