अब विराट कोहली की टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है. यहां आयरलैंड के साथ दो टी-20 मैच होने हैं. पहला मैच 27 जून को होगा. आयरलैंड की टी-20 टीम में वहीं चंडीगढ़ का लड़का विराट कोहली के खिलाफ खेलेगा. नाम है सिमी सिंह. वही सिमी सिंह जो इंडिया में मौका न मिलने पर एक दोस्त के जोर डालने पर साल 2005 में आयरलैंड चला गया. 13 साल बाद अब इस 31 साल के पंजाबी क्रिकेटर की लाइफ में वो पल आया है जिसे वो हिंदुस्तान में रहते हुए देखना चाहता था.

2005 से सिमी सिंह आयरलैंड में रह रहे हैं.
मोहाली में पिता अमरजीत सिंह बठलाना कहते हैं कि सिमी इंडिया के लिए खेलना चाहता था मगर यहां लोकल क्रिकेट में कम लोगों को ही सपोर्ट मिलता है. इसी से तंग होकर सिमी आयरलैंड शिफ्ट हुआ था. मगर अब उन्हें अपने बेटे पर गर्व है कि वो इस लेवल तक पहुंचा.
इंडिया से आयरलैंड जाकर सिमी ने वहां के ओल्ड बेल्वेड्री क्रिकेट क्लब को जॉइन किया और वहां अपनी बैंटिंग के साथ साथ स्पिन को धारदार बनाया जिससे नेशनल टीम में जगह पक्की हुई. मई 2017 में पहली बार इस ऑलराउंडर को आयरलैंड की वनडे टीम में डेब्यू करने का मौका मिला और फिर साल भर बाद 12 जून 2018 को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेला.
Also Read
वो मैच जब भारत ने 7 बॉल पर 4 विकेट लेकर इंग्लैंड से चैंपियंस ट्रॉफी छीन ली थी
























