The Lallantop

मोदी सरकार की ईमानदारी का सबसे बड़ा सबूत वायरल हो रहा है

ये वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन इसे शीर्षासन कर देखना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सैंय्या भए कोतवाल तो डर काहे का. ये तो सुना ही होगा आपने. जिसके चाचा का लड़का भी पुलिस में हो जाए वो कितनी चौड़ में रहता है. जिसका मामा-फूफा नेता हो गया वो सारे शहर में गुन हगता है. अब सोचो आपके साथ का कोई प्रधानमंत्री बन जाए तो? वो इत्ता करीबी हो कि आप उसके साथ सबके आगे गाना गा रहे हो तो. और अब सोचो कि आप किसी केस में फंस जाओ तो? आपका दोस्त आपको छुडा लेगा. ऐसा आपका दोस्त करेगा पर मोदी जी नहीं करेंगे, फेसबुक पर कुछ लोग मोदी और आसाराम का वीडियो शेयर कर रहे हैं. आसाराम जेल में बंद हैं, सब जानते हैं. मोदी जी पीएम हैं सब जानते हैं. लेकिन देख लो इत्ते पर भी आसाराम जेल में हैं. ;) ये वीडियो मोदी सरकार की ईमानदारी का सबसे बड़ा सबूत है. आसाराम जेल में हैं, मोदी उनके साथ गा भले लें लेकिन जेल से छुड़ाने की कोशिश नहीं करते, कलसने वाले वीडियो दिखाकर मौज लेते हैं ;)

Advertisement
Advertisement