The Lallantop

व्हाट्सऐप पर ऑर्डर लेकर AK47 की होम डिलिवरी करने वाला गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ये हाईटेक नाजायज बिजनेस मैन अरेस्ट किया है. कार की डिक्की को बंदूक स्टोर करने का गोदाम बना रखा था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली पुलिस ने सविंदर कुमार नाम का एक आदमी अरेस्ट किया है. ये पित्जा की तरह बंदूकें सप्लाई करता है. एक लाख की AK47 मंगा लो. चाहे 40 हजार में दोनाली बंदूक. एक .32 बोर पिस्टल के साथ दो फुल मैगजीन. कीमत 35 हजार रुपए मात्र. व्हाट्सऐप या किसी भी चैटिंग ऐप पर ऑर्डर करो और बंदूक मंगाओ घर बैठे. सविंदर की शेवरले एवियो वो डिलिवरी वैन थी. जिसकी डिक्की में वो माल कस्टमर तक पहुंचाता था. कार के साथ मंगलवार को धर लिया गया. जब सरांय काले खां में किसी को माल पहुंचाने जा रहा था. कार की डिक्की मोडिफाइड करा रखी थी. जिसमें से 50 धांसू पिस्टल और 100 कार्ट्रिज बरामद की. मेरठ का ये कलाकार धनबाद, झारखंड में अपनी फैक्ट्री लगाए बैठा है. वहां लोकल कारीगर इस काम में हेल्प करते हैं. DCP संजीव यादव की टीम को इंफॉर्मेशन मिली. 2 फरवरी को. कि सविंदर कन्साइनमेंट लेकर सरांय काले खां जा रहा है. इंस्पेक्टर राजेश शेरावत अपना अमला लेकर पहुंच गए. जाल बिछा दिया. 10 मिनट में शिकार पहुंचा. उसकी पहचान की और धर लिया. उसको खंगाला तो एक 7.65MM पिस्टल निकली. फिर कार की तलाशी ली गई. तो पुलिस वाले सन्न. जकड़ के ले गए. पूछताछ में बताया कि भौत काम कर चुका है. पिछले डेढ़ साल में दिल्ली, NCR, यूपी और हरियाणा में जमकर बिजनेस किया है. सिर्फ आठवीं तक पढ़े सविंदर को इससे तगड़ा बिजनेस नहीं सूझा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement