मीका सिंह फिर से ट्रेंड कर रहे हैं. किसी नए गाने की वजह से नहीं. एक मोलेस्टेशन के केस में. मुंबई की एक फैशन डिज़ाइनर ने कंप्लेंट कर दी है. कहा है कि मीका ने उसको मारा-पीटा और मोलेस्ट किया. पुलिस ने कंप्लेंट लिख ली है. अब खोजबीन चल रही है.लड़की एक फैशन डिज़ाइनर है. कुछ मीडिया वाले कह रहे हैं कि वो लड़की मॉडल है. मीका और लड़की एक-दूसरे को पिछले पांच सालों से जानते हैं. लड़की ने इल्जाम लगाया कि मीका ने उसको वादा किया था. वो उसको नए प्रोजेक्ट और एक फिल्म में रोल भी दिलवाएंगे. लेकिन फिर मीका ने अपना प्रॉमिस पूरा नहीं किया. इस वजह से लड़की काफी समय से बहुत परेशान थी. मंगलवार, 5 जुलाई को सुबह वो मीका के घर पहुंच गई. जा कर उसने मीका से पूछा कि वो उसकी मदद क्यों नहीं कर रहे. दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. लड़की का इल्जाम है कि मीका ने उसके बाल खींच कर उसको ज़मीन पर फेंक दिया. उसके बाद उसको मोलेस्ट किया.
मीका ने अपने वकील के सामने बयान दिया. कहा कि लड़की उसको साफ़ झूठ बोल रही है. लड़की उनसे 5 लाख रूपए मांग रही है. 5 जुलाई की सुबह वो मीका के घर आई. फिर मारपीट करने लगी. गालियां देने लगी. और ये कहते हुए घर से निकल गई कि वो उसको फंसा देगी. फिलहाल पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है. उनका कहना है कि शुरुआती जांच हो जाने के बाद ही कोई एक्शन लिया जायेगा.वैसे मीका का नाम सुन कर सबसे पहले राखी सावंत वाला केस याद आता है. मतलब उससे पहले तक तो हम खुद मीका को नहीं जानते थे. मीका सिंह पहले भी कई बार ख़बरों में रहे हैं. और अक्सर गलत वजहों से.
https://youtu.be/YeVY6QekQZU
1. जब बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को किस किया था

Photo: youtube screengrab
मीका की बर्थडे पार्टी थी. साल था 2006. राखी सावंत उनके साथ थीं. बहुत सारे लोग थे. अचानक से मीका ने राखी को पकड़ कर किस कर लिया. उसके बाद राखी ने भतेरी प्रेस कांफ्रेंस की. खूब बवाल मचाया. लेकिन इस वजह से मीका और राखी दोनों बहुत फेमस हो गए थे. फिर इसके बाद मीका ने एक वीडियो बनाया. मीत ब्रदर्स के साथ. उस गाने के लिरिक्स थे.
ए भाई तूने पप्पी क्यों ली
सारी दुनिया छोड़ के तेरे को वो ही बस मिली
मुंह पे केक लगा के गले लगाया मुझको
मेरी ही पार्टी में क्यों उकसाया मुझको
फिर भी ए भाई तूने पप्पी क्यों ली
https://www.youtube.com/watch?v=nwF-iGZf3kE
2. कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल
कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल में बिपाशा बसु आई थीं. मीका भी उस एपिसोड में आए थे. एपिसोड ख़त्म होने के बाद मीका ने अपनी और बिपाशा की एक फोटो ट्वीट की. उस फोटो में उनके गाल पर रेड लिपस्टिक का निशान था. और ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि बिपाशा ने उनको किस किया है. बिपाशा बहुत गुस्सा हो गई थीं. बाद में मीका ने माफ़ी मांगी और कहा, उनको बिपाशा ने नही कपिल की दादी (अली असगर) ने किस किया था.
3. हिट एंड रन
मीका एक बार बहुत स्पीड में कार चला रहे थे. एक ऑटो वाले को उन्होंने टक्कर मार दी. ऑटो वाले को बहुत चोट लग गई थी. मीका के खिलाफ केस हुआ. लेकिन मीका ने कहा कि वो उस वक़्त कार नहीं चला रहे थे. कोई और चला रहा था.4. जब एक डॉक्टर को मीका ने थप्पड़ मार दिया
अप्रैल 2015 में मीका दिल्ली में आंखों के डॉक्टर्स की एक सोसाइटी में परफॉर्म कर रहे थे. अचानक उन्होंने स्टेज पर एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया. इसके लिए मीका पर FIR दर्ज हुई, मीका ने सफाई दी थी. कि उनको बहुत गुस्सा आ गया था. और वो गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाए. इसलिए मार दिया.https://www.youtube.com/watch?v=Ku_938_VsGk
चाहे बिपाशा का मामला हो या फिर राखी सावंत का. एक बात समझी जा सकती है कि औरतों के मामलों में मीका का नजरिया बहुत ओछा सा है. बावजूद इसके उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. उनके सपोर्ट करने वाले समझ नहीं पाते कि उनकी किस बुरी बात को बुरा माने. हमारे देश में लोग सेलेब्रिटीज़ को अपना आइडल मानते हैं. कुछ दिनों पहले सलमान और शाहरुख़ भी बहुत ही इन्सेंसिटिव से बयान दे रहे हैं. जब बड़ा नाम होने लगता है तो उसके साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां भी आती हैं. लेकिन अक्सर स्टार्स और फेमस लोग ये बात समझते नहीं हैं. इसलिए कॉमन मैन के लिए ये बहुत कन्फ्यूज करने वाला और बेहद ज़रूरी हो जाता है. कि असली और रील लाइफ में अंतर को समझें. उनके चहेते लोग भी गलत हो सकते हैं. इसे स्वीकारें. अपने अहंकार से न जोड़ें. मीका के मामले में क्या होता है ये बाद की बात है. हमें कैसा बिहेव करना है. ये हम तय करें.





















