The Lallantop

'मौलवी साहब दाढ़ी मुंडवा लो, नहीं तो सुसाइड कर लूंगी'

मेरठ के एक मौलवी बेहद परेशान है. दाढ़ी और बीवी खतरे में हैं. डीएम से मदद मांगी है.

Advertisement
post-main-image
symbolic image. REUTERS
दाढ़ी, वो भी मौलवी साहब की. अगर कोई इस दाढ़ी के बारे में कुछ कह दे या कर दे तो मामला भड़क जाए. एक मौलवी साहब की दाढ़ी उनकी बीवी की दुश्मन बन गई है. बीवी ने कह दिया, 'मौलवी साहब दाढ़ी मुंडवा लो, नहीं तो मैं अपनी जान दे दूंगी.' बेचारे मौलवी साहब बुरी तरह फंस गए हैं क्योंकि उन्हें डर है कहीं दाढ़ी या बीवी में से किसी एक को न खो दें. मौलवी साहब ने डीएम से मदद की गुहार लगाई है. 36 साल के मौलवी अरशद बदरुद्दीन मेरठ की एक मस्जिद में 'पेश इमाम' हैं. पेश इमाम मतलब मस्जिद में लोगों को नमाज पढ़ाने वाले मौलवी. डीएम को मौलवी साहब ने बताया - मैं इस्लाम का सच्चा फॉलोवर हूं. मैंने हापुड़ जिला के पिलखुवा में रहने वाली शाहाना से साल 2001 में निकाह किया था. शादी के बाद से ही शाहाना दाढ़ी हटवाने की मांग करने लगीं. वो कहती थीं कि उन्हें सलमान खान और शाहरुख खान जैसे क्लीन शेव वाले मर्द पसंद हैं. इतना ही नहीं, वह स्मार्टफोन ले आईं और गैर-मर्दों से दिन-रात बात करने में बिजी रहती हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अरशद ने कहा - मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की. लेकिन वह नहीं मान रहीं. उनके चार बच्चे हैं. वो स्मार्टफोन पर दूसरे मर्दों से बात करती हैं. मैंने कई बार उन्हें समझाया कि इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा. जब मैंने उन्हें डांटा, तो वो रोने लगीं और कहा कि बच्चों को जहर देकर खुदकुशी कर लेंगी.

मौलवी साहब को वेस्टर्न ड्रेस से भी दिक्कत

अरशद का कहना है कि ईद के मौके पर वो बच्चों के लिए वेस्टर्न ड्रेस खरीदना चाहती थीं. मैंने साथ जाने से इनकार कर दिया. बस इसी बात पर वो गुस्सा गईं और खुद को कमरे में बंद कर लिया. मैंने देखा कि वो पंखे से लटकने की कोशिश कर रही हैं. किसी तरह उसे बचाया. डीएम दिनेश चंद्र ने अरशद के शिकायती लेटर की एक कॉपी एसएसपी को भेज दी है. एसएसपी दोनों की काउंसलिंग करेंगे. मौलवी साहब भले ही अपनी दाढ़ी को लेकर फिक्रमंद हों, लेकिन उनका दर्द कुछ और ही है, जो वो छिपा रहे हैं. इस शिकायती लेटर से साफ है कि मौलवी साहब को गैर मर्दों से दिक्कत है. अब कोई उनसे पूछे कि फोन पर बात करने से कैसे बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है? वेस्टर्न ड्रेस बच्चे पहन लेंगे तो कौन सा गुनाह हो जाएगा?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement