The Lallantop

'कमाला मेरी बच्ची, लड़के छुएंगे तो प्रेग्नेंट हो जाओगी'

ये वही कमाला खान है, जो जल्द पूरी दुनिया को इंडिया-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी सुनाएगी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जिया खान याद है? पाकिस्तानी सुपरहीरो. तख्त कबड्डी वाली, पाकिस्तान के कठमुल्ले टाइप लोगों की अइसी-तइसी करके रख देती है. अब बात उसकी विदेशी बहनिया की. कमाला खान. अमेरिका में रहने वाली पाकिस्तानी मूल की लड़की.  मार्वल वाले कई सीरीज निकाल चुके हैं. अब जो नई सीरीज आ रही है, उसे इंडिया-पाकिस्तान बंटवारे पर बेस्ड बताया जा रहा है. कुछ रोज पहले ही इस कॉमिक्स के चंद पन्ने रिलीज किए गए.
kamala khan 1

 
कॉमिक्स की दुनिया में मार्वल वालों का रौला पूरी दुनिया मानती है. जाबड़ फिल्मों के अलावा अब मार्वल वाले कॉमिक्स ले आए हैं. मिस मार्वल के नाम से कॉमिक्स की सीरीज निकाली है. कॉमिक्स की मेन हीरो एक अमेरिकन मुस्लिम बच्ची है. वो अमेरिका के न्यू जर्सी में अपनी फैमिली के साथ रहती है. नाम है कमाला खान.
msmarvel-kamala khan

सुपरगर्ल का फैमिली बैकग्राउंड बतियाओ...

कमाला के अब्बा उसे डॉक्टर बनता देखना चाहते हैं. इसलिए उसे हर वक्त पढ़ाई के लिए बोलते रहते हैं. भाई के ख्याल एकदम दकियानूसी हैं. तो वो भी लेक्चर देता ही रहता है कमाला को. अम्मी ने तो लेवल ही क्रॉस कर रखा है. वो कमाला को लड़कों के साथ दोस्ती करने से मना करती हैं. उनके हिसाब से अगर कोई लड़का कमाला को छू दे या फिर उसके पास छींक भी दे तो वो उससे प्रेग्नेंट हो जाएगी.

और कमाला के बारे में, ताकत कहां से आई?

कमाला की सोच इन सब से अलग है. वो लड़कों के साथ दोस्ती करना चाहती है, पार्टी करना और घूमना चाहती है. एक दिन उसे मौका लगता है. पर घरवाले जाने नहीं देते. रात को खिड़की से बिना किसी को बताए कट लेती है. पार्टी में खूब मजे करती है. मजाक-मजाक में इसे इसके दोस्त कोल्ड ड्रिंक में दारू मिलाकर पिला देते हैं. वो नशे में पगला जाती है. और पार्टी से अकेले निकल लेती है. रास्ते में एक जगह पोल से टकरा कर लुढ़क जाती है और सपना देखने लगती है. कैप्टन अमेरिका, आयरन मैन और बाकी सुपर हीरो के. कुछ-कुछ बातें करती हैं और फिर उसकी आंखें खुलती हैं. वो वहां से घर को आती है. उसके पास शेपशिफ्टिंग करने की ताकत आ जाती है. शेपशिफ्टिंग मतलब दूसरे जैसा होना. जरूरत पड़ने पर किसी भी साइज का बन जाना. एक बार वो एक आंटी को बचाती है और फिर अपने एक दोस्त को जिसकी दुकान कुछ चमन टाइप के गुंडे लूट रहे होते हैं.
Source : Marvel Comics
Source : Marvel Comics

कॉमिक कैरेक्टर कमाला खान पहली बार 2013 में आई थी. मार्वल वालों ने इसकी सीरीज बनाई है. जिसमें आने वाले अगले कॉमिक्स की थोड़ी सी कहानी बताई गई है. ये कॉमिक्स कमाला के पैरेंट्स के बारे में है.
kamala khan 2

मुंबई से पाकिस्तान...

पार्टिशन की बात है. कमाला के अब्बा करीम और अम्मी आयशा मुंबई में रहते थे. 1947 में जब भारत का बंटवारा हुआ तो इन्हें भी बाकी मुस्लिमों के साथ पाकिस्तान शिफ्ट होना पड़ा. ये कहानी है इंडिया से पाकिस्तान तक के सफर का. कमाला के पैरेंट्स परेशान थे. उसकी अम्मी तो अल्लाह से बस पाकिस्तान में अपने और कमाला के बेहतर भविष्य की दुआ मांगती रहती हैं.
पूरी कॉमिक्स अभी आने में वक्त है. जब आएगी तो पक्का आपको आगे की स्टोरी बताएंगे. तब तक इस जिया खान के बारे में पढ़ो. बुर्का पहनकर टें कर देती हैं, पाकिस्तान के बुरे में लोगों की...

पाकिस्तान की इस बुर्के वाली औरत से टकराना मत

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement