The Lallantop

स्टाइलिश टायर, ऑटोमैटिक डिक्की... बंदे ने सालों पुरानी मारूति 800 को बना दिया लग्जरी कार!

लोगों को पसंद आ रहा ये लुक

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

अपनी गाड़ी को तो हर कोई सजा-धजाकर रखना चाहता है. कुछ लोग होते हैं जो इसके लिए बेइंतहा पैसे खर्च कर देते हैं. कुछ तो ऐसे होते हैं जो गाड़ी की कीमत से ज्यादा पैसे तो उसे मोडिफाई करवाने में खर्च कर देते हैं. ऐसा अधिकतर बुलेट बाइक या फिर किसी मशहूर पुरानी कार के साथ होता है. इससे जुड़े कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल (Vehicle Modification Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील काफी वायरल है. इसमें एक बंदे ने अपनी मारूति 800 को गजब मोडिफाई करवाया है. उसने अपनी 800 को एकदम लग्जरी कार सा सजा दिया है. इस अंदाज में मोडिफाई करवाया है कि कार की डिक्की ऑटोमैटिक खुलती है, हेडलाइट वाइप करने के लिए ऑटोमैटिक स्प्रे होता है. कार में नए स्टाइलिश टायर लगाए हैं. इसका नया लुक तो देखते ही बनता है. वीडियो काफी देखा जा रहा है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कह रहे हैं कि भाई ने तो कमाल कर दिया.' किसी ने लिखा कि इसमें खर्चा कितना आया होगा?' इससे पहले भी ऐसे कई सारे वीडियोज वायरल हुए हैं. एक ऑटोवाले ने अपने ऑटो को ऐसे ही मोडिफाई करवाया था. शख्स ने ऑटो को पिंक कलर से पेंट करवाया. इसके बाद उसमें सनरूफ सिस्टम लगवा लिया. ऑटो एकदम किसी लग्जरी कार सा लग रहा है. इसका वीडियो काफी देखा गया था. अगर आपने नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. लोगों को तो मारूति 800 का ये लुक काफी पसंद आ रहा है और वे इसे लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं.वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: यूट्यूबर गौरव तनेजा ने SBI के कामकाज पर सवाल उठाए लोगों ने Flying Beast को दुःख गिनाए

Advertisement
Advertisement