The Lallantop

मेरे जैसा ब्वायफ्रेंड चाहिए तो ये करोः मार्क जकरबर्ग

फेसबुक पर जकरबर्ग के एकाउंट को भी फॉलो करो. कभी कभी बंदा बात पते की करता है

Advertisement
post-main-image
Source: Reuters
फेसबुक एक शख्स है जिसे न कोई टैग कर सकता है न ब्लॉक कर सकता है. बात भी कायदे की करता है और जवाब देने में भी जबर है. पता है कौन है वो जिसके लिए फेसबुक सिर्फ बकैती का अड्डा नहीं है. अरे वो मार्क जकरबर्ग हैं भैया. इनकी पोस्ट पर एक बुजुर्ग आंटी ने कमेंट किया था कि मैं अपनी पोतियों को सलाह दूंगी. कि वो स्कूल में पढ़ाकू लड़के को डेट करें. आगे चल कर वह लड़का मार्क जकरबर्ग जैसा बने. zukerberg मार्क ने बहुत देर नहीं लगाई जवाब देने में. लिखा- बेहतर तो ये है उनका हौसला बढ़ाएं कि वो खुद पढ़ लिख कर सक्सेसफुल इनवेंटर बनें. पोस्ट थी उनके न्यू इयर रेजोल्यूशन के बारे में. वो इस साल बनाने वाले हैं एक तगड़ा रोबोट. जैसे आयरनमैन का जार्विस है. जो उनके इशारों पर काम करेगा. उनकी हेल्प करेगा. अभी भी वो मतलब भर की मेहनत करते ही हैं. जिसके दम पर कामयाबी हासिल हुई है. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/zuck/posts/10102577175875681?pnref=story"]

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement