'आपके मंत्रालय पर पूरा विश्वास था. इसी भरोसे मैं 45 दिन तक अपने पति का इंतजार कर सकी. मैं जिंदगीभर आपकी आभारी रहूंगी.'बता दें कि संतोष भारद्वाज बनारस के रहने वाले हैं. देखिए कंचन भारद्वाज का सुषमा को शुक्रिया अदा करता वीडियो... https://twitter.com/ajitanjum/status/730301238244347904 संतोष भारद्वाज सिंगापुर की शिपिंग कंपनी ट्रांसोसिएन लिमिटेड में काम करते थे. संतोष के अलावा लुटेरों ने 4 और लोगों को किडनैप किया था. ये 4 लोग दूसरे देशों से थे. इन लोगों को तब किडनैप किया गया, जब ये लोग नाइजीरिया के पास कहीं थे. संतोष भारद्वाज का परिवार उनकी रिहाई को लेकर काफी वक्त से परेशान था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी खत लिखा था. बनारस से सांसद हैं न अपने पीएम मोदी, इसलिए. खैर, रब्बा खैर करे. संतोष भारद्वाज आजाद हैं. ट्विटर पर भलाई की सप्लाई यूं होता देख दिल खुश हो जाता है.
'थैंक्यू सुषमा स्वराज, आपने मेरे पति को समुद्री लुटेरों से बचाया'
सरकार ने कुछ अच्छा काम किया है. इंडियन बंदे को लुटेरों की कैद से निकाला है. तारीफ करना बनता है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
इंडियन मरीन इंजीनियर संतोष भारद्वाज. नौकरी के चलते समंदर में ही ज्यादातर वक्त बीतता. लेकिन बीती 26 मार्च को संतोष को समुद्री लुटेरों ने नाइजीरिया के पास किडनैप कर लिया. लेकिन खुशखबरी ये है कि हमारी फॉरेन मिनिस्टर सुषमा स्वराज की कोशिशों की वजह से संतोष भारद्वाज को बचा लिया गया है. सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी.
https://twitter.com/SushmaSwaraj/status/730291869955985408 बता दें कि संतोष भारद्वाज करीब 45 दिन लुटेरों की कैद में रहे. काफी वक्त से कोशिशें की जा रही थीं. लेकिन फाइनल सफलता अब मिली है. संतोष भारद्वाज की वाइफ कंचन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में कंचन ने सुषमा स्वराज को थैंक्यू कहा. कंचन ने कहा,
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement















