The Lallantop

अपने ऑफिस में क्या काम करते हैं मनीष सिसोदिया, लिस्ट देखिए!

कुल 18 मंत्रालय संभालते हैं मनीष सिसोदिया.

Advertisement
post-main-image
सिसोदिया को 27 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा (फोटो - PTI)

CBI ने रविवार, 26 फरवरी को दिल्ली के शराब नीति घोटाला मामले  (Delhi Exise Policy) में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को गिरफ़्तार कर लिया था. गिरफ़्तारी के बाद जांच एजेंसी CBI की तरफ़ से कहा गया है कि मनीष सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, इस वजह से उन्हें गिरफ़्तार किया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सिसोदिया को 27 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. उपमुख्मंत्री की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी देश भर में प्रदर्शन कर रही है.

सिसोदिया की गिरफ़्तारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के लिए एक बड़ी चिंता और चुनौती है. मनीष सिसोदिया केवल दिल्ली सरकार की शिक्षा नीति का चेहरा ही नहीं, बल्कि उन्हें पार्टी के राजनीतिक विस्तार की धुरी भी माना जाता है. दिल्ली सरकार का बजट सत्र, मार्च के पहले या दूसरे हफ़्ते में होने की अपेक्षा है. 2014 में, जब से AAP की पहली सरकार बनी है, तभी से मनीष ने ही बजट पेश किया है. पार्टी के लिए अस्थिरता की ये स्थिति हर तरह से चुनौतीपूर्ण है.

Advertisement

शिक्षा और वित्त से लेकर सतर्कता तक, सिसोदिया पर कुल 18 मंत्रालयों का कार्यभार है. इनमें से कई विभाग लेफ़्टिनेंट-गवर्नर के साथ जारी विवाद के निशाने पर भी रहते हैं.

मनीष सिसोदिया कुल कितने मंत्रालयों के मंत्री हैं?

# शिक्षा
# वित्त
# गृह
# स्वास्थ्य
# योजना
# भूमि और भवन
# जागरूकता/सतर्कता
# सेवाएं
# पर्यटन
# कला, संस्कृति और भाषा
# श्रम
# रोज़गार
# लोक निर्माण विभाग (PWD)
# उद्योग
# पावर (बिजली)
# शहरी विकास
# सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण
# पानी

इसके अलावा जो विशेष रूप से किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वो सभी विभाग मनीष ही संभालते हैं. जैसे पिछले साल, मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार कर लिया गया तो बिजली, PWD, स्वास्थ्य और उद्योग मंत्रालय सिसोदिया के ज़िम्मे आ गया.

Advertisement

अब देखना होगा कि इस गिरफ़्तारी का मंत्रालय की फ़ंक्शनिंग पर क्या असर होता है. क्या मुख्यमंत्री गिरफ़्तारी तक इन मंत्रालयों का ज़िम्मा ख़ुद लेंगे या किसी-किसी को दे देंगे. 

वीडियो: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले CBI ने 8 घंटे पूछताछ की, दिल्ली शराब घोटाला का मामला.

Advertisement