The Lallantop

बाप ने गलती से बेटे को लूटने की कोशिश की, बेटा बोला - "पागल हैं क्या?" बाप ने कहा....

ATM से पैसा निकाल रहा था, बाप को आवाज से पहचान गया

Advertisement
post-main-image
एटीएम से कैश निकालने गया था लड़का (फोटो- ट्विटर)

कोरोना महामारी के आने के बाद से पूरी दुनिया में मास्क का उपयोग आम हो गया है. इसके साथ ही आसान हो गया है चोरों के लिए चोरी करना. आसानी चेहरे को छिपाने की. पहले चेहरा ढकना पड़ता था. अब मास्क से ही काम चल जाता है. लेकिन कभी-कभी मास्क में धोखा भी हो जाता है. धोखे में ये पता नहीं चलता कि आप किसको लूट रहे हैं. हो सकता है किसी अपने को ही लूट रहे हों. अपने को लूटा. एक शख्स ने. स्कॉटलैंड में. वो भी मास्क में. चाकू दिखाकर.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे को लूटने का प्रयास किया. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लासगो के क्रैनहिल में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने ATM से कैश निकालने गए अपने बेटे को ही निशाना बना लिया. नकाबपोश व्यक्ति इस बात से अनजान था कि निशाने पर उसका ही बेटा है. उसने चाकू दिखाकर उसे लूटने की कोशिश की.

लड़के ने आवाज से पहचाना

रिपोर्ट के मुताबिक 17 साल का लड़का अपने घर से एटीएम कैश निकालने गया था. 10 पाउंड, यानी 986 रुपये कैश. लड़के ने अपना कार्ड स्वाइप किया. एटीएम मशीन से नकदी निकले. तभी एक व्यक्ति ने उसका गला पकड़ दीवार से भिड़ा दिया. और चाकू दिखाकर उससे पैसे सौंपने के लिए धमकी दी.

Advertisement

फिर आया क्लाइमैक्स. लड़के ने अपने बाप की आवाज पहचान ली. ये सुन वो सन्न रह गया. उसने अपने पिता ने पूछा, 

“आप पागल हैं क्या? आप जानते हैं कि यह कौन है?" 

जिसके बाद लुटेरे पिता ने जवाब दिया कि उसे परवाह नहीं है, तो लड़के ने कहा, 

Advertisement

“ये क्या कर रहे हो?” 

जिसके बाद लड़के के पिता को उसकी गलती का एहसास हुआ. उसके पिता ने कहा, 

“मैं हताश हूं, मुझे क्षमा करो.”

इतना कुछ होने के बाद लड़के ने घटना की सूचना पुलिस को दी. यही नहीं, उसने इसके बारे में अपने परिवार के सदस्यों को भी बताया. पुलिस ने लुटेरे पिता को गिरफ्तार किया. लड़के के पिता ने अपना जुर्म कबूला. लड़के के पिता ने पुलिस से कहा कि उसे नहीं पता था कि वो उसका ही बेटा है. मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को 26 महीने की सजा सुनाई गई है.

वीडियो: ऑटो ड्राईवर महिला से भिड़ा, बोला- 'मैं हिंदी क्यों बोलूं, तुम कन्नड़ बोलो'

Advertisement