अब क्योंकि बस टकराई है तो स्कूली बालक एंड बालिकाएं तो चिल्लाएंगे ही. ये वाले भी चिल्लाए. बस के पीछे भागता ड्राइवर भी जा पहुंचा. सबने मिलकर इतना शोर मचाया कि पब्लिक इकट्ठा हो गई. उसके बाद भास्कर को जमकर पीटा गया. पुलिस बुलाई गई. शुक्र ये रहा कि बच्चों को चोट नहीं आई.पुलिस से भास्कर ने कहा, 'जब मैं सड़क किनारे खड़ा था, तब मेरे कपड़ों पर बस की वजह से कीचड़ आकर गिरा. इसी बात का बदला लेने के लिए मैंने ये सब किया.'
धूम मचाले स्टाइल में किडनैप की स्कूल बस, पब्लिक ने हौंका
जिस बस को किडनैप करके ले जा रहे थे, वो दीवार से टकरा गई. गिरफ्तार आरोपी बोला- बस ने कीचड़ से मेरे कपड़े खराब किए थे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
बिहार में ताजा-ताजा 'किडनैपर' बने बंदे की हवा निकल गई. थर्सडे के दिन जित्ती क्रिमिनल बनने की थर्स्ट (प्यास) थी, सब बुझ गई. पब्लिक ने इत्ता पीटा है कि मरहम खत्म हो जाए, पर दर्द न खत्म हो पावेगा. दरभंगा में गुरुवार सुबह एक स्कूल बस जा रही थी. बस में 49 स्कूली बच्चे सवार थे. तभी एक बंदा भास्कर झा सांय से धूम मचाले स्टाइल में बस के आगे बाइक ले के चला आया. बाइक रुकी, फिर बस रुकी. भास्कर ने ड्राइवर को कसके पीटा और उसे ड्राइवर सीट से हटाकर खुद बस चलानी शुरू कर दी. बस कुछ दूरी पर ही गई थी कि भास्कर एक दुकान से जाकर पिल पड़ा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















