इलाहाबाद का मामला है. मेजा रोड मार्केट का. इधर राजाराम सिंह की दुकान है. बताशे बनाकर बेचता है. 65 साल उम्र है. पत्नी अंजू कई दिन से बीमार थी. तीन दिन पहले उसकी मौत हो गई. लेकिन उसकी गमी मनाने का या कर्म कांड करने का मौका नहीं था राजाराम के पास. दीवाली का इतना एडवांस ले रखा था. रोज सोचता था कि ऑर्डर का काम पूरा करके विसर्जन कर दूंगा. लेकिन टाइम बचता ही नहीं था. उसी कमरे में आकर सो जाता था जिसमें लाश रखी थी.तो जब लाश की बदबू पड़ोसियों तक पहुंची तो उन्होंने राजाराम से पूछा. उसने बताया कि बीवी बीमार है. फिर पुलिस आई. तो घर के अंदर से निकली लाश. पुलिस करे तो क्या करे. लोग बता रहे थे कि इसका दिमाग ठीक नहीं है. तो लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छुट्टी पाई.
ये भी पढ़ें: देखिए किस हाल में है, अपने जमाने का ये मशहूर एक्टर सिंगर ने चेहरे का वो हाल कर लिया था, जो जिला पंचायत सड़कों का करती है










